{"_id":"916667eb9cf03dab9e0e267d95020457","slug":"without-permission-no-protest-bsa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के नहीं होंगे धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के नहीं होंगे धरना-प्रदर्शन
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
Updated Thu, 25 Dec 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा कार्यालय में अर्न्तजनपदीय शिक्षकों के चल रहे प्रदर्शन पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए धरने को स्थगित करा दिया। साथ ही चेतावनी दी कि बिना अनुमति के यदि कार्यालय में धरना प्रदर्शन हुआ तो संबंधित संगठनों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
बीएसए रामकरन यादव ने कहा कि शिक्षामित्र व शिक्षक संगठनों की ओर से विभिन्न मुद्दों को लेकर आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन बिना अनुमति के आयोजित नहीं होंगे। बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बीएसए ने कहा कि यदि किसी शिक्षक को कोई समस्या है तो वह मुलाकात अवधि में अपनी समस्या बता सकता है।
इसके अलावा शिक्षा मित्र संगठन, शिक्षक संगठन, शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए प्रत्येक माह की 14 तारीख निर्धारित की गई है। सुबह 10 बजे से एक बजे के बीच अपना समस्या रख सकते हैं। बीएसए ने कहा कि मुलाकात में केवल मंत्री/अध्यक्ष आएंगे।
विज्ञापन
बीएसए ने दो स्कूलों को लिया गोद
बीएसए ने शैक्षिक गुणवत्ता सहित अन्य चीजों को सुधारने के लिए शासन के निर्देश पर कन्नौज विकास खंड के डा.राममनोहर लोहिया गांव के प्राथमिक विद्यालय जसौली व नगर क्षेत्र के विद्यालय बाजार कला को गोद लिया है। इन विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारी जाएगी। और दूसरे विद्यालयों के लिए माडल के रुप में प्रस्तुत किया जाएगा।