फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   wine shop opens before time

समय से पहले खुले मिले सात शराब ठेके

Wed, 24 Dec 2014 12:21 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Wed, 24 Dec 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
wine shop opens before time
निर्धारित समय से पहले शराब की दुकानें खुल जाने के मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया है। इसके चलते मंगलवार को उन्होंने पूरे जिले में शराब की देशी व अंग्रेजी दुकानों की जांच कराई। इसमें सात दुकानें समय से पहले खुली पाई गईं। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक को काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि जिले में शराब की दुकानें समय से पहले खोली जा रही हैं। इस पर उन्होंने जिले भर के थाना व कोतवाली प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह सुबह छह बजे से नौ बजे तक सभी दुकानों की जांच करें। इस पर गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने 15 शराब की दुकानें चेक कीं।
विज्ञापन


इस दौरान एक दुकान खुली पाई गई। उसके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसी तरह तिर्वा कोतवाली पुलिस ने सात दुकानें चेक कीं, जिसमें से तीन दुकानें खुली पाई गईं। इनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसी तरह इंदरगढ़ थाना पुलिस ने क्षेत्र की सात दुकानें चेक कीं। इसमें से तीन दुकानें खुली पाई गईं। इनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि तिर्वा में मिठुइया, कनौली, तिर्वागंज में देशी शराब की दुकानें, इंदरगढ़ में कसबा इंदरगढ़, मझिला व बहोसी की देशी शराब ठेका व गुरसहायगंज में तिर्वा रोड स्थित देशी शराब ठेका की दुकान समय से पहले खुली मिली। आबकारी विभाग के अनुसार देशी व विदेशी मदिरा की दुकानें सुबह दस से रात 11 बजे तक खुलने का आदेश है। इसके पहले या बाद में दुकानें खुली पाई गईं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।


होटल-ढाबों की कराई जांच
कन्नौज। एसपी एके जैन ने थाना, चौकी पुलिस को लगाकर संदिग्ध लोगों की तलाश में सोमवार रात जिला मुख्यालय के समस्त ढाबे, होटल चेक कराए। इस दौरान वहां करीब एक घंटे तक छानबीन की गई। पुलिस की मानें तो इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed