{"_id":"56fc2d134f1c1bd269f007f8","slug":"will-spend-20-million-on-earnings-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय दो करोड़ पर खर्च करेंगे 20 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आय दो करोड़ पर खर्च करेंगे 20 करोड़
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Thu, 31 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड की बैठक को संबोधित करते अधिशासी अधिकारी बीडी भट्ट।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका बोर्ड की बैठक में वर्ष 2016-17 में वार्षिक आय-व्यय का बजट ध्वनि मत से पारित हो गया। पालिका करीब दो करोड़ रुपये की आय करेगी, जबकि 20 करोड़ रुपये व्यय करेगी। इस दौरान सभासदों ने खराब हैंडपंपों की मरम्मत न कराए जाने पर भड़ास निकाली। छूटे हुए लोगों के राशन कार्ड अब तक न बनाए जाने पर भी सभासदों ने नाराजगी दर्ज कराई। मीटिंग के दौरान ईओ बीडी भट्ट ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष में पालिका विभिन्न मदों के जरिए दो करोड़ 10 लाख रुपये की आय जुटाएगी।
वहीं सफाई, सड़क निर्माण, जलकल व्यवस्था, मार्ग प्रकाश व्यवस्था व कर्मचारियों के वेतन आदि कार्य पर 19 करोड़ 98 लाख रुपया खर्च करेगी। पालिका को अपनी आय के साथ ही शासन से अनुदान के तौर पर बजट मिलेगा, जिससे विकास कार्य संपन्न होंगे। बैठक में सभासद शमशाद खां ने खराब हैंडपंपों पर चिंता जताई। कहा कि गर्मी की शुरुआत होते ही ज्यादातर हैंडपंप जवाब देने लगे हैं। सूचना देने के बावजूद जल निगम इन्हें ठीक नहीं करा रहा है। सभासद निजाम मंसूरी ने कहा कि तमाम लोगों के राशन कार्ड नहीं बन रहे हैं।
लोग परेशान होकर घूम रहे हैं पर कोई सुुनवाई नहीं हो रही है। सभासद मिनाज आलम ने नगर में लगी सोलर लाइटें न जलने की शिकायत की। चेयरमैन राधा गुप्ता ने कहा कि राशन कार्ड बनाने की जिम्मेदारी जिला पूर्ति कार्यालय की है। उन्होंने पालिका कर्मियों से छूटे हुए नौ सौ लोगों के फार्म भराकर जिला पूर्ति कार्यालय में जमा कराए हैं। सोलर लाइट का भुगतान अभी नहीं किया गया है। संबंधित ठेकेदार को सूचना भेजकर खराबी ठीक कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बरसात होने से पहले कस्बे के सारे नाले साफ कराए जाएंगे।
विज्ञापन
खराब पड़े हैंडपंपों का सर्वे कराकर जल निगम को पत्र भेजकर इन्हें ठीक कराया जाएगा। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि इंद्रकुमार गुप्ता, सभासद मुश्ताक खां, जीतू गुप्ता, बलवीर राठौर, अयूब सिद्दीकी, शकील अंसारी, मुशाहिद रजा खां आदि मौजूद रहे।