फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Will be dealt with and a half million children bags

डेढ़ करोड़ से बांटे जाएंगे बच्चों को बैग

Sun, 01 Jan 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 01 Jan 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Will be dealt with and a half million children bags
बैग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नए वर्ष में मुख्यमंत्री ने परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को स्कूली बैग के रूप में तोहफा दिया है। इस बैग के माध्यम से खूब पढ़ो, खूब बढ़ो का संदेश देने की कोशिश की गई है। सोमवार को जिले में संचालित 1652 स्कूलों में बैग का वितरण प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जाएगा। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का खर्च आएगा। अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय मॉडल स्कूल आसकरनपुर्वा से इसकी शुरूआत होगी।

विज्ञापन


चुनावी वर्ष में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए अखिलेश सरकार स्कूली छात्र-छात्राओं पर मेहरबान है। पहले छात्रों को संतुलित आहार के रूप में प्रत्येक सोमवार को फल व बुधवार को दूध दिए जाने का प्रावधान कर चुकी है। अब परिषदीय विद्यालयों को स्कूली बैग भी दिए जाएंगे। जिले में कन्नौज विकास खंड में 206, उमर्दा में 357, तालग्राम में 214, छिबरामऊ में 271, सौरिख में 205, हसेरन में 183, जलालाबाद में 98, कन्नौज सिटी में 23, गुगरापुर में 95 स्कूल संचालित हैं।
विज्ञापन


बीएसए एपी सिंह ने बताया कि इन विद्यालयों में 104711 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। एक बैग की कीमत करीब 144 रुपये है। करीब एक करोड़ 50 लाख 78 हजार 384 रुपये का खर्च आएगा। तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर स्थित माडल स्कूल आसकरनपुर्वा में जिलाधिकारी डा.अशोक चंद्र के अलावा अन्य अधिकारी बच्चों के बीच बैग का वितरण करेंगे। इसके अलावा समस्त खंड शिक्षाधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह जनप्रतिनिधियों को विद्यालय में बुलाकर बैग का वितरण सोमवार को हर हाल में करा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed