फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Wife thrown out of house for not getting bike

Kannauj News: बाइक न मिलने पर पत्नी को घर से निकाला

Wed, 01 Nov 2023 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Wife thrown out of house for not getting bike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि दहेज को लेकर अक्सर ससुरालीजन उसके साथ मारपीट करते थे। पीड़िता ने बिना दहेज के वापस आने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सदर कोतवाली क्षेत्र के इनायतपुर गांव निवासी महरोज ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि पांच साल पहले सबलू के साथ मुस्लिम रीतिरिवाज के साथ निकाह हुआ था। परिजनों ने दहेज भी दिया था, लेकिन पति सबलू, देवर जफर, फरहान, ननद सवा, सास कैसर जहां अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग करने लगी। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कहा कि बाइक की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। मारपीट में चोट आने पर जिला अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed