{"_id":"6515c8421d5a86ec8a040467","slug":"wife-thrown-out-of-house-after-not-getting-rs-5-lakh-kannauj-news-c-214-1-knj1003-3469-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पांच लाख रुपये न मिलने पर पत्नी को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पांच लाख रुपये न मिलने पर पत्नी को घर से निकाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये व घरेलू सामान न मिलने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कन्नौज निवासी अनवर की पुत्री शहबाज का निकाह छह मई 2023 को उन्नाव जनपद के आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव निवासी महफूज के साथ मुस्लिम रीतिरिवाज से हुआ था। उसके ससुरालज पहुंचते ही पति महफूज, सास अंजुम, ननद उजमा, नजमा व देवर मारूफ अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये व दहेज का सारा सामान की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कहा कि 20 सितंबर को मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने मायके पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।