{"_id":"64aef3839431caaa18003da4","slug":"wife-from-home-for-dowry-removed-filed-report-on-five-kannauj-news-c-214-1-knj1003-425-2023-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप, पांच पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप, पांच पर रिपोर्ट दर्ज
Thu, 13 Jul 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:10 AM IST
सार
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कन्नौज जिले में अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये व एसी न मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि पति व ससुरालीजन मानसिक व शारीरिक प्रताड़ित करने के साथ साथ पागल बनाने वाली दवा भी खिलाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
दवा न खाने पर मारपीट करते थे। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के युसूफपुर भगवानपुर मोहल्ला निवासी रानू प्रजापति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के रामकृष्ण नगर मोहल्ला निवासी अंकित प्रजापति से 24 नवंबर 22 को शादी हुई थी।
विज्ञापन
शादी के बाद से पति, सास मंजू देवी, ससुर संतोष प्रजापति, जेठानी सरिता व जेठ रिंकू प्रजापति अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये व एसी की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पिछले छह महीने से ससुरालीजन उसके साथ मारपीट कर रहे थे।
विज्ञापन
कहा कि उसको पागल बनाने के लिए किसी डॉक्टर के पास ले जाकर दवा लिखवाने के लिए ले गए। जब उसने दवा खाने से मना कर दिया तो उसके साथ मारपीट की। कहा कि दस जुलाई को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।