{"_id":"56fd74ca4f1c1bc44af00105","slug":"wheat-procurement-will-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगी गेहूं की खरीद
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
गेहूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट के सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने गेहूं खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान समय से किसानों का भुगतान करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने यूपी एसएस, यूपी एग्रो, कर्मचारी कल्याण निगम समेत अन्य क्रय एजेंसियों के जिला प्रभारी को निर्देश दिए कि वे केंद्र प्रभारियों के खाते में पर्याप्त धनराशि जमा करा दें। मंडी सचिव छिबरामऊ व कन्नौज को गेहूं लेकर आने वाले किसानों के लिए पानी, छाया का इंतजाम करने की जिम्मेदारी दी गई।
हर केंद्र के प्रभारी को 15 लाख रुपये का भुगतान केंद्र प्रभारी के खाते में डालने को कहा गया। डिप्टी आरएमओ समरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि निर्देश दिए गए हैं कि दो दिन के अंदर बैनर टंगवा दें। इसमें शिकायत करने वाला नंबर भी लिखें। रोजाना जो किसान गेहूं बेचे उनका भुगतान करने के लिए आरटीजीएस दूसरे दिन सुबह तक जरूर कर दें। कांटा, नमी मापने का यंत्र, अनाज साफ करने का यंत्र भी रखें। बैठक में एडीएम संतोष कुमार वैश्य भी मौजूद रहे।