{"_id":"6afc93a1ce21732e7f010cd2","slug":"wedding-season-begins-with-devuthani-ekadashi-wedding-bells-will-ring-kannauj-news-c-214-1-knj1007-159382-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: देवउठनी एकादशी से सहालग शुरू, बजेगी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: देवउठनी एकादशी से सहालग शुरू, बजेगी शहनाई
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। अब शादी-विवाह के सीजन की तैयारी शुरू हो गई हैं। 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। नवंबर और दिसंबर में कई शुभ मुहूर्त होने के कारण इस बार बाजारों में रौनक बढ़ने की उम्मीद है।
शादी वाले परिवारों ने मैरिज होम, टेंट और कैटरिंग बुकिंग भी करा ली है। शहर, तिर्वा, छिबरामऊ, गुरुसहायगंज, इंदरगढ स्थित मैरिज होम में बुकिंग का सिलसिला तेज हो गया है। टेंट, लाइटों फूलों की सजावट और कैटरिंग संचालकों के पास ऑर्डर पहुंचने लगे हैं। वहीं, शादी वाले परिवार कपड़े, गहने, बर्तन, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी में जुट गए हैं।
सराफा कारोबारी राहुल वर्मा का कहना है कि सोने-चांदी के आभूषण की मांग बढ़ने के आसार हैं। शादी सीजन के लिए लगातार बिक्री बढ़ भी रही है। इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। टेंट संचालक मनीष ने बताया कि शादी समारोह के लिए आकर्षक पंडाल, सजावट और लाइटिंग की मांग बढ़ रही है। अभी तक करीब 50 ऑर्डर मिल चुकें हैं। वहीं, बैंड- बाजा, फूलों की सजावट करने वालों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
नवंबर-दिसंबर में शादियों की तारीखें
सकरवारा हनुमान मंदिर के पुजारी आचार्य कमलेश मिश्रा ने बताया कि देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को है। इसके बाद नवंबर में 21, 24, 25, 26 और 30 नवंबर को विवाह के मुहूर्त शुभ है। वहीं, दिसंबर में 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 तारीख को शादियां होंगी।