Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   11,386 more voters in the 'City of Perfumes'; 10.81 lakh to cast their votes

Kannauj News: इत्रनगरी में 11,386 मतदाता बढ़े, 10.81 लाख करेंगे मतदान

Tue, 17 Nov 2026 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
11,386 more voters in the 'City of Perfumes'; 10.81 lakh to cast their votes
कन्नौज। जिले में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच प्रशासन ने मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन मंगलवार को कर दिया है। इसके साथ ही जिले में मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर 10.81 लाख के पार पहुंच गई है। इस बार जिले में कुल 11,386 नए मतदाता जुड़े हैं।
विज्ञापन

कुल मतदाताओं की संख्या 10,78,718 सामान्य मतदाता और 2,628 सर्विस मतदाता है। सामान्य मतदाताओं में 5,93,779 पुरुष, 4,84,908 महिला और 31 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। दावे एवं आपत्तियां 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक दर्ज कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन

इन दावों और आपत्तियों के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर 2026 को विशेष अभियान दिवस तय किए गए हैं। सभी आपत्तियों के पारदर्शी निस्तारण के बाद 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि यदि किसी नागरिक का नाम मतदाता सूची में छूट गया है या कोई संशोधन कराना है, तो वह इस अवधि में अपने दावे व आपत्तियां प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभावार मतदाताओं की स्थिति
छिबरामऊ विधानसभा में 3,85,386 सामान्य मतदाता हैं, जिनमें 2,11,253 पुरुष और 1,74,127 महिला मतदाता शामिल हैं। इस विधानसभा में 1,190 सर्विस मतदाता भी हैं। तिर्वा विधानसभा में 3,27,301 सामान्य मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें 1,81,579 पुरुष और 1,45,706 महिला मतदाता हैं, साथ ही 920 सर्विस मतदाता भी शामिल हैं। कन्नौज (सदर) विधानसभा में कुल 3,66,031 सामान्य मतदाता हैं। इनमें 2,00,947 पुरुष और 1,65,075 महिला मतदाता शामिल हैं। इस विधानसभा में 518 सर्विस मतदाता भी हैं। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक अपने नाम जुड़वाने या संशोधन कराने के लिए दावे व आपत्तियां प्रस्तुत करें। विशेष अभियान दिवसों का लाभ उठाकर यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

वर्जन
आलेख्य प्रकाशन कर निर्वाचन नामावलियों को राजनीतिक दलों को दे दीं गईं हैं। अब इनमें दावे और आपत्तियां लीं जाएंगीं। निस्तारण के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
-आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed