Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Control broad-leaved weeds and wild oats in wheat after the first irrigation.

Kannauj News: पहली सिंचाई के बाद गेंहू में चौड़ी पत्ती व जई पर करें नियंत्रण

Tue, 17 Nov 2026 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Control broad-leaved weeds and wild oats in wheat after the first irrigation.
तालग्राम। खरपतवारों से गेहूं फसल में 30 फीसदी तक नुकसान की संभावना रहती है। इसलिए पहली सिंचाई के बाद गेंहू में चौड़ी पत्ती और गुल्ली डंडा (गेहूं मामा) आदि खरपतवारों के लिए दवा छिड़काव कर नियंत्रण करें।
विज्ञापन


ब्लाॅक कृषि रक्षा इकाई प्रभारी शिवसिंह ने बताया कि गेहूं में चटरी, मटरी, जंगली जई, दूब घास, हिरन खुरी, बथुआ, खतुआ, गेहूं का मामा प्रमुख खरपतवार है। इसका समय रहते निदान न किया गया तो 30 प्रतिशत तक नुकसान उठाना पड़ सकता है। गेहूं बोआई के 30 से 35 दिन बाद या पहली सिंचाई के मेट सल्फोसलफूरॉन मिथाइल की एक यूनिट दवा एक एकड़ फसल में 180 से 200 लीटर पानी के साथ छिड़काव करें। इसके अलावा टू फोर डी-सोडियम लवण 80 प्रतिशत दवा एक लीटर को 600 से 800 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करने से खरपतवार नियंत्रण किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कृषि रक्षा इकाई, सरकारी गोदाम अथवा पंजीकृत लाइसेंसधारी कीटनाशक विक्रेताओं से ही खरीदें। खरीदने के बाद रसीद अवश्य लें। पैकेट पर अंकित बैच नंबर, उत्पादन और अवसान तिथि देख कर ही खरीदें। रसायनों का संस्तुत मात्रा में घोल बनाने के लिए हमेशा साफ पानी का प्रयोग करें। हाथों में दस्ताने, चेहरे पर मास्क, टोपी, पेंट, जूते आदि से पूरे शरीर को ढक कर रखें। छिड़काव करने से पूर्व उपकरणों को भली-भांति साफ एवं जांच लें। स्प्रे पंप की बंद पाइप या नोजल को मुंह से कभी नही फूंकें। हवा के विपरीत दिशा में खड़े होकर छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed