फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   weather

शीत लहर ने बढ़ाई सर्दी, धूप से मिली राहत

Wed, 30 Dec 2020 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
weather
ठंड से बचने के लिए लोग भारी गर्म कपड़ों का उपयोग करते दिखे। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सुबह के समय सर्द हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान छह डिग्री पर पहुंच गया। इससे गलन बढ़ गई। सर्दी से लोग कांपते नजर आए। दोपहर में धूप निकलने के बाद लोगों को राहत मिली। शीतलहर का प्रकोप कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से 4.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने लगीं। इससे सुबह काफी गलन रही। 11 बजे बादलों के बीच से हल्की धूप दिखाई दी। धूप निकलने के बाद लोग मैदान, छतों और सड़कों के किनारे निकल आए। धूप से लोगों को राहत तो मिली, लेकिन शीत लहर के चलते सर्दी का प्रकोप जारी रहा। गलन की वजह से दिन का अधिकतम तापमान 17.4 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियसरहा। तेज धूप के बाद भी गलन खत्म नहीं हुई।
विज्ञापन

वहीं, मवेशी गलन की वजह से अलाव देखकर उसके पास खड़े रहे। शाम होने के बाद फिर से गलन और ठिठुरन का अहसास होने लगा। ठेला व फुटपाथ दुकानदार जल्द दुकानें बंद कर घरों को निकल गए। इन दिनों सुबह-शाम की गलन से बचाव के लिए लोगों को अलाव, हीटर आदि का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed