फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Vying for head , member deficit

प्रधान के लिए होड़, सदस्य पर टोटा

Sun, 15 Nov 2015 12:01 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 15 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Vying for head , member deficit

ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दूसरे

विज्ञापन
दिन नामांकन पत्रों की बिक्री बढ़ गई। प्रधान पद के लिए खिड़कियों पर पर्चे खरीदने वालों की भीड़ लगी रही, जबकि सदस्य के लिए खरीदारों का टोटा रहा। सदर कन्नौज व जलालाबाद में दो दिनों में कुल 1,383 पर्चों की बिक्री की गई।

जलालाबाद ब्लॉक परिसर में बीडीओ केबी शुक्ल की देखरेख में नामांकन पत्रों की बिक्री का काम चल रहा है। इसमें एडीओ समाज कल्याण शिवनारायन यादव, एडीओ पंचायत अशोक प्रजापति, राणाप्रताप, विनय यादव व विनोद चतुर्वेदी आदि लोग लगे हैं। जलालाबाद में 35 ग्राम प्रधान पदों के लिए दो दिनों में कुल 310 नामांकन पत्र बिक्री हुए।

पहले दिन केवल 52 लोगों ने ही पर्चे खरीदे थे। ग्राम पंचायत सदस्य के 453 पदों के लिए केवल 134 पर्चे की बिके। पहले दिन एक भी पर्चा नहीं बिका था। यहां ग्राम प्रधान और सदस्य पद के नामांकन पत्र बिक्री के लिए क्रमश: एक और दो काउंटर बने हैं। इसी तरह से जमानत राशि के लिए भी काउंटरों की व्यवस्था की गई है।

वहीं सदर ब्लाक में प्रधान पद के लिए शनिवार तक कुल 594 पर्चे बिक चुके हैं। सदस्य के लिए 345 पर्चे दावेदारों ने खरीदे। पहले दिन प्रधान पद के लिए 220 पर्चे ही बिके थे। राजेश द्विवेदी ने बताया कि कन्नौज में पर्चों की बिक्री के लिए दो-दो काउंटर व जमानत राशि के लिए एक-एक काउंटर बना है।

प्रधान पद के लिए पर्चा खरीदने वालों की भारी भीड़ रही, जबकि सदस्य के लिए टोटा रहा। उधर, पर्चों की बिक्री के दूसरे दिन भी सदर ब्लॉक में सुरक्षा के नाम पर एक भी होमगार्ड तैनात नहीं रहे। पुलिसकर्मी तो नदारद ही रहे। भीड़ के दौरान अगर कोई अनहोनी हो जाए तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा, इसका जवाब देने वाला भी कोई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed