{"_id":"6e61f005e3667f8d24212c2d428c1de3","slug":"votes-will-be-counted-under-the-supervision-of-the-third-eye-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी आंख की निगरानी में गिने जाएंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी आंख की निगरानी में गिने जाएंगे वोट
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद जिले के आठों
विज्ञापन
विकास खंडों के ग्राम प्रधान व ग्राम सभा सदस्य पद की मतगणना सीसीटीवी
कैमरों की निगरानी में होगी। वोटों की गिनती के दौरान निरंतर वीडियो
रिकार्डिंग भी कराई जाएगी, ताकि कहीं पर भी कोई गड़बड़ी न होने पाए।
मतगणना केंद्रों पर 57 मतगणना टेबलें बढ़ा दी गई हैं, ताकि अधिक कर्मचारियों को लगाकर जल्द मतगणना कार्य पूर्ण कराया जा सके। उम्मीद जताई जा रही कि 13 दिसंबर को देर रात तक समस्त परिणाम आ जाएं। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार मतपेटियों की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को भी मतगणना के दौरान इस्तेमाल किया जाएगा।
मतपेटियां बाहर निकलने के बाद इन सीसीटीवी कैमरों को मतगणना पंडाल में लगा दिया जाएगा। इससे पूरा मतगणना स्थल को सीसीटीवी कैमरे कवर कर लेंगे। फोटोग्राफरों व अन्य कर्मियों को लगाकर मतगणना के दौरान पल-पल की वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी, ताकि यदि कोई एजेंट या मतगणना कर्मी गड़बड़ी करे तो फौरन उसकी हरकतों को कैमरे में कैद किया जा सके।
कैमरे की रिकार्डिंग दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आधार भी बनेगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार ने बताया कि मतगणना केंद्रों के मुख्य गेट पर आईटीबीपी के जवान अत्याधुनिक असलहों के साथ मोरचा संभालेंगे। कहा कि कानून व्यवस्था से यदि किसी ने खिलवाड़ करने की कोशिश की तो आईटीबीपी अराजकतत्वों से सख्ती से निपटेगी।
अतिरिक्त तौर पर जनरेटर सेट की व्यवस्था रहेगी। साथ ही विद्युत कनेक्शन से भी रोशनी का इंतजाम किया जाएगा। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद माइक से एनाउंस कराया जाएगा। सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मियों और मतगणना कर्मियों के लिए चाय, नाश्ते व खाने का इंतजाम करने की जिम्मेदारी जिला पूर्ति अधिकारी संतोष सिंह और डीपीआरओ जेके केसरवानी को सौंपी गई है।
यदि किसी ग्राम पंचायत के प्रधान या ग्राम सभा सदस्य पद के उम्मीदवार को बराबर-बराबर वोट मिलते हैं, तो ऐसी स्थिति में विजेता का फैसला लाटरी सिस्टम से पर्ची डालकर किया जाएगा। डीएम ने मतगणना शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने को चार अफसरों को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट व 24 को जोनल मजिस्ट्रेट के तौर पर मतगणना स्थलों पर तैनात किया है।
कन्नौज, सौरिख, उमर्दा एवं हसेरन में एडीएम संतोष वैश्य और गुगरापुर, जलालाबाद, तालग्राम व छिबरामऊ में सीडीओ उदयराज यादव सुपर जोनल व जोनल मजिस्ट्रेट से समन्वय स्थापित करने का दायित्व निभाएंगे। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट मतगणना कक्ष के अंदर व बाहर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का दायित्व निभाएंगे।