फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Votes for municipality, panchayat will be made from 11

Kannauj News: नगर पालिका, पंचायत के लिए वोट 11 से बनेंगे

Sat, 04 Mar 2023 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 04 Mar 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Votes for municipality, panchayat will be made from 11
कन्नौज। निकाय चुनाव की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग ने नगर पालिका और नगर पंचायतों में वोट बनवाने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। पहली जनवरी 2023 को 18 साल के हो चुके लोग भी मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए 11 से 17 मार्च तक ही आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कटियार ने बताया कि नगर पालिका परिषद कन्नौज, गुरसहायगंज व छिबरामऊ, नगर पंचायत तालग्राम, सौरिख, तिर्वागंज, सिकंदरपुर व समधन क्षेत्र के निवासी 18 या इससे अधिक उम्र के लोग वोट बनवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि एसडीएम कार्यालय, नगर पालिका या नगर पंचायत कार्यालय, कलक्ट्रेट के कमरा नंबर 49 जिला निर्वाचन कार्यालय और संबंधित बीएलओ के मतदान स्थल पर वोट बनाने के लिए आवेदन दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

------------
आयोग की गाइड लाइन
अगर किसी वार्ड के मतदाता का नाम दूसरे वार्ड में शामिल हो गया, तो उसे सही करने की भी प्रकिया चलेगी। यह अंतिम अवसर है। 17 मार्च के बाद अब समय सीमा नहीं बढ़ेगी। आयोग का तर्क है कि अभियान के दौरान पड़ने वाले अवकाश में भी कार्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
इस तरह घोषित किया गया है कार्यक्रम
------------------------
- 10 मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन।
- 11 से 17 मार्च तक मतदाता सूची का निरीक्षण व दावा और आपत्तियां मांगे गए।
- 18 से 22 मार्च तक दावा व आपत्तियों का निस्तारण।
- 23 से 31 मार्च तक मतदाता सूची के लिए तैयारी चलेगी।
- 01 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
--------------------------
जिले के आठों नगर निकायों में कुल वोट
निकाय वोट
कन्नौज 78,041
छिबरामऊ 57,863
गुरसहायगंज 40,293
तालग्राम 10,401
सौरिख 11,861 तिर्वागंज 21,035 सिकंदरपुर 7,946
समधन 26,393
------------------
अभी हैं निकायों में 2.53 लाख मतदाता
जिले में तीन नगर पालिका परिषद, पांच नगर पंचायतों में कुल 138 वार्ड हैं। 117 मतदान केंद्र और 312 बूथ हैं। कुल मतदाता 253833 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed