{"_id":"5f80a9a18ebc3e679f0b9317","slug":"viral-outbreak-in-majhpurwa-many-sick-kannauj-news-knp5875312110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझपुर्वा में वायरल का प्रकोप, कई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझपुर्वा में वायरल का प्रकोप, कई बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझपुरवा में वायरल फीवर फैलने से आधा सैकड़ा से अधिक लोग बीमार हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम के शिविर न लगाने से लोग अपना इलाज निजी डाक्टरों से करवा रहे हैं।
ग्राम मझपुरवा में पिछले कई दिनों से वायरल फीवर फैला हुआ है। इसकी चपेट में अब्दुल रहमान, सुरमाला, निजाम, निहाल, आरिफ अली, दिलशाद, विकास, प्रमोद समेत छह से अधिक लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों ने बताया की स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक कोई शिविर नहीं लगाया गया है। इससे वायरल फीवर फैलता जा रहा है। बुखार से बचने के लिए लोग निजी चिकित्सक के यहां दवा लेने पर मजबूर हो रहे हैं। झोलाछाप डॉक्टर भी इसका फायदा उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वायरल फीवर के साथ ही डेंगू की भी संभावना लग रही है। गांव में सफाई न होने के कारण भी लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने डीएम ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच करवाने की मांग की है। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया गांव में वायरल फैलने की जानकारी नहीं है। शनिवार को गांव में टीम भेजकर लोगों की जांच करवाई जाएगी।