फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Villagers win, underpasses found ground

ग्रामीणों की जीत, अंडरपास को मिली जमीन

Fri, 12 Aug 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Fri, 12 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Villagers win, underpasses found ground
चिह्नित की गई अंडरपास की जमीन दिखाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
सदर तहसील क्षेत्र के गांव रतापुर्वा के ग्रामीणों का अंडरपास के लिए 21 दिन से चल रहा आंदोलन सफल हो गया है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के अधिकारियों ने अंडरपास की जगह चिह्नित कर निर्माण शुरू कराने के लिए सामान मंगा लिया है। अंडरपास स्वीकृत होते ही ग्रामीणों ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला उनके संघर्ष में हमेशा शामिल रहा है।
विज्ञापन


विदित हो कि सदर तहसील क्षेत्र के गांव रतापुर्वा के ग्रामीण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गत 21 दिनो से अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर धरने पर है। इधर हाईवे के कार्यदाई संस्था के अधिकारी शुरू से उन्हें आश्वासन दे रहे थे, कि आप सभी अपना धरना खत्म कर दीजिए, जल्द ही आपके गांव के सामने अंडरपास का निर्माण करा दिया जाएगा। उधर, ग्रामीण एक ही जिद पर बने हुए थे, कि पहले अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, हम सभी अनशन खत्म कर देंगे।
विज्ञापन


मामले में गुरुवार को कार्यदाई संस्था के कर्मचारी केके त्रिपाठी ने बताया कि अंडरपास के लिए ग्रामीण जहां कह रहे थे ,उसी जगह पर तीन मीटर लंबी व तीन मीटर ऊंची जगह अंडरपास के लिए चिह्नित कर दी गई। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि आगामी 20 दिन में अंडरपास तैयार करा दिया जाएगा। चिह्नित की हुई जगह पर चूना डाल दिया गया है। काम करने के लिए गुरुवार की शाम वहां संस्था के मजदूर भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण फूलसिंह, शक्ति सिंह, सियाराम, तुलसी, महेश, वीरभान, बलवीर,पंकज , विनोद, बबलू, कनौजीलाल, चंदावती, रामरतन , हुकुम सिंह, मनफूल, संजय सिंह व सुरेश ने बताया कि उन सभी ने अभी धरना खत्म नहीं किया है।


ग्रामीणों ने  बताया कि उन्हाेंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से साफ कह दिया है कि जब तक काम शुरू नहीं हो जाता, वह सभी धरना खत्म नहीं करेंगे। इसके साथ ही ग्रामीणों ने अमर उजाला को भी धन्यवाद दिया कि उनके संघर्ष  की लड़ाई में निरंतर 21 दिन तक उनका साथ दिया। विदित हो कि धरना देने पहले ग्रामीणों ने दो बार जिला मुख्यालय आकर डीएम को ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया था, लेकिन यहां से सिर्फ दोनों बार आश्वासन मिलने के बाद ही ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरने पर जाने का फैसला लिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed