फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Villagers will also get facilities, 20 new MNREGA parks will be built

Kannauj News: ग्रामीणों को भी मिलेगी सुविधा, बनेंगे 20 नए मनरेगा पार्क

Wed, 30 Jul 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Villagers will also get facilities, 20 new MNREGA parks will be built
कन्नौज। ग्रामीणों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अब शासन की ओर से गांवों में भी पार्क बनाए जा रहे हैं। वर्ष 2025-26 में 20 पार्क बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए प्रशासन ने भूमि चयनित करना शुरू कर दिया है। अब तक 17 पार्काें के लिए भूमि चयनित कर ली गई है। इसमें एक पार्क का निर्माण पूर्ण हो गया है।
विज्ञापन

शहरों की तर्ज पर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी पार्क बनाए जा रहे हैं। पार्क में टहलने के लिए इंटरलॉकिंग मार्ग, बच्चों के लिए झूला, बैठने के लिए बेंच, शोभादार फूल, पौधे आदि लगाए जाएंगे। ताकि गांवों की शोभा बढ़े और ग्रामीणों को खुली हवा व शुद्ध वातावरण मिल सके। वर्ष 2024-25 में 31 पार्क बनाने का लक्ष्य था, जिसमें 20 पार्क बना लिए गए थे। 11 पार्क शेष हैं, जिनमें से नौ पार्कों का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

अब वर्ष 2025-26 में 20 मनरेगा पार्क स्थापित करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके सापेक्ष अब तक 17 स्थल मनरेगा पार्क बनाने के लिए चयनित हो चुके हैं, जबकि तीन पार्कों के लिए जमीन अभी नहीं मिली है। वहीं वर्ष 2024-25 के 11 पार्कों में से नौ पार्क बनाए जा चुके हैं।उपायुक्त मनरेगा दिनेश कुमार यादव ने बताया कि मनरेगा पार्कों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जा रहा है। पार्कों का निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed