फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Villagers sold the chair to put jam GT Road

ग्रामीणों ने बेंच, कुर्सी डालकर जीटी रोड किया जाम

Wed, 30 Nov 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 30 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Villagers sold the chair to put jam GT Road
जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक की कार्यशैली से नाराज लोगाें ने बुधवार को नजरापुर स्थित बैंक के सामने कुर्सी, बेंच डालकर जीटी रोड जाम कर दिया। शाखा प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणाें का कहना था कि बैंक में रोज कैश आता है लेकिन लाइन में लगे ग्रामीणाें को पैसा न देकर शाखा प्रबंधक कुछ खास लोगों को ही पैसा दे रही हैं। शाखा प्रबंधक उपभोक्ताओं के साथ सही तरीके से पेश नहीं आती हैं। जाम की सूचना पर तिर्वा कोतवाली प्रभारी और एसडीएम तिर्वा ने पहुंच कर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह पांच बजे से ग्रामीण नजरापुर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की शाखा के सामने लाइन लगा ली। सुबह 10 बजे बैंक की शाखा खुली। बैंक कर्मचारियों ने बाहर खड़े ग्रामीणों से कह दिया कि बैंक में कैश नहीं है कल आना। इसी बात से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। बैंक कर्मचारियों ने जब सख्ती दिखाई तो महिलाओं और पुरुषों ने जीटी रोड जाम कर दिया। जिससे कई घंटे तक मुख्य मार्ग को जाम रखा। सूचना पर तिर्वा कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार व तिर्वा एसडीएम राजेश कुमार ने जाम लगाए लोगाें को समझाने की बहुत कोशिश की। ग्रामीण बैंक कर्मचारियाें के अड़ियल रवैये की बात कहकर हटने को तैयार नहीं थे। इस पर एसडीएम ने बैंक शाखा प्रबंधक स्वेद कुमारी से बात कर बैंक में कैश का हाल जाना। एसडीएम राजेश कुमार के आश्वासन पर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन


जाम लगाए गिरजाशंकर ने बताया कि यहां सुबह से शाम तक लाइन में लगे रहते हैं और कैश न होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है, जबकि पहचान वालों को  24-24 हजार रुपये दिए जाते हैं। जाम लगाए गुड्डी देवी ने बताया कि वह कई दिनाें से बीमार है और दवाई के  लिए पैसे नहीं हैं। सोमवार से लाइन में लग रही है लेकिन उन्हें अभी तक पैसा नहीं मिला। बताया कि शाखा प्रबंधक कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीण डेविड कुमार, श्यामवीर दोहरे, श्याम बाबू, रामसेवक, शिवाजी, परवेश, श्याम आदि ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ शिकायती पत्र डीएम डा. अशोक चंद्र को भेजकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शाखा के अंतर्गत करीब 20 गांव आते हैं। शाखा प्रबंधक ने फोन कर अपने उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराकर कैश मंगवाया है। कैश आने के बाद ग्रामीणों के पांच-पांच सौ के ड्राफ्ट भरकर उन्हें पैसा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed