{"_id":"6339d320a60eb723147a1f21","slug":"villagers-protest-against-kotdar-kannauj-news-knp7213587200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
हसेरन। ग्राम सभा खिरिया के कोटेदार पर ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देते हैं।
गांव चटोरापुर के सैकड़ों पुरुष व महिलाएं प्राथमिक विद्यालय में एकत्रित हो गए और कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार राशन नहीं देता है। जब राशन लेने जाते हैं तो अंगूठा लगाकर कह दिया जाता है कि उनका अंगूठा ही नहीं लगा। विरोध करने पर कोटेदार गालीगलौज कर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। जिन कार्ड धारकों को राशन देते भी हैं उनको प्रति यूनिट तीन किलोग्राम ही राशन मिलता है। चटोरापुर गांव के 80 फीसदी लोगों को राशन नहीं मिलता है। जिसकी शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में कई बार की गई पर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक पर आरोप लगाते हुए बताया की पूर्ति निरीक्षक की ओर जांच की जाती है तो एक दो लोगों के ही बयान दर्ज कर लिए जाते हैं। प्रदर्शन के दौरान कन्हैयालाल, रामदीन, मोटी, उदयवीर, मुरारी, छविराम, हरमोहन, रामजीत व नेकराम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक मनोज ने बताया कि मामला उप जिलाधिकारी महोदय के संज्ञान में है। जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--------------------------------------