फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Villagers held watermelon trader hostage and kept him hungry and thirsty

Kannauj News: तरबूज व्यापारी को ग्रामीण ने बंधक बनाकर रखा भूखा-प्यासा

Thu, 15 May 2025 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Villagers held watermelon trader hostage and kept him hungry and thirsty
कन्नौज। फर्रुखाबाद के तरबूज व्यापारी को 43 हजार रुपये के लिए ग्रामीण ने घर में बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी। व्यापारी को भूखा-प्यासा भी रखा। हालांकि, पुलिस ने व्यापारी को ग्रामीण से चंगुल से छुड़ा लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी ग्रामीण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाना क्षेत्र के नेकपुर कलां निवासी जितेंद्र त्रिवेदी तरबूज का व्यापार करते हैं। सदर कोतवाली के गांव रिजगिर निवासी ग्रामीण शकील अली ने तरबूज की खेती की है। जितेंद्र त्रिवेदी ने शकील अली से 12 मई को 23 टन तरबूज का 1.23 लाख में सौदा किया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे शकील के पिता के खाते में जितेंद्र ने 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बकाया 43 हजार रुपये 13 मई को देने की बात कही। शकील ने कहा, भुगतान आज ही करना होगा। व्यापारी का आरोप है कि ग्रामीण ने मोबाइल फोन छीन कर उसे घर में बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी दी। भूखा-प्यासा भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी ने बताया कि उसने रुपये डलवाने की बात कहकर मंगलवार शाम शकील से मोबाइल लेकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे छुड़ाया। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर शकील अली के खिलाफ बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शकील को पकड़ लिया।

बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फर्रुखाबाद के व्यापारी को बंधक बनाकर धमकी देने के मामले में आरोपी किसान शकील अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed