{"_id":"61be2327eb9db402895cb438","slug":"village-accident-sp-police-man-kannauj-news-knp6703344111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की मौत, कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की मौत, कर्मी घायल
विज्ञापन
फोटो-04- फाइल फोटो अखिल राज और निखिल राज। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। हादसे में घायल भाई को अस्पताल ले जाते समय सड़क पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकरा गई। दुर्घटना में दो भाइयों की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार कर्मचारी घायल हुआ है। बाइक सवार तीनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
तिर्वा कस्बा के इंद्रानगर निवासी अखिल राज उर्फ वासू (25) और उनके छोटे भाई निखिल राज उर्फ रासू (23) की मेडिकल कालेज के पास कॉफी की दुकान है। शुक्रवार की रात निखिल पहले ही दुकान से घर चला गया था। जबकि अखिल राज और दुकान पर काम करने वाला सुमित (15) निवासी सुल्तानपुर ठठिया रात करीब 12 बजे कॉफी शॉप बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर तहसील के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। अखिल राज और सुमित घायल हो गए। घायल अखिल राज ने छोटे भाई निखिल को मोबाइल पर हादसे की जानकारी दी। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचकर निखिल दोनों घायलों को बाइक पर बैठाकर मेडिकल कालेज उपचार के लिए निकला। पर किसान बाजार के पास सड़क पपर धान से लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी पड़ी थी। अंधेरा होने के कारण निखिल ट्रैक्टर ट्राली को देख नहीं सका। उसकी बाइक ट्राली से टकरा गई। हादसे में अखिल राज और उसके भाई निखिल राज की मौके पर मौत हो गई। जबकि कर्मचारी सुमित की हालत गंभीर है। कोतवाल नरेंद्र कुमार ने बताया कि सिर में गंभीर चोट और पसलियां टूट जाने से मौत की बात पता चली है। यदि हेलमेट होता तो शायद सिर में इतनी गंभीर चोट न लगती।
-----