{"_id":"57698c384f1c1b8c1bb484ae","slug":"vegetable-crops-were-killed-in-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सब्जी की फसलों में आई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सब्जी की फसलों में आई जान
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
मौसम ने ली करवट
- फोटो : amar ujala
क्षेत्र में सोमवार रात हुई बारिश से सूख रही फसलों में जान आ गई। बिजली के संकट फसलों की सिंचाई न कर पाने वाले किसानों के चेहरों पर बरसात से रौनक आ गई है। बारिश से सब्जियों की फसलों को फायदा होने से अच्छी पैदावार होने की उम्मीद बढ़ गई है।
तहसील क्षेत्र के कमालपुर, कपूरपुर, कल्याणपुर, रसूलपुर, अटिया, हाथिन, मदारपुर, भगवानपुर, अकबरपुर, रायपुर, सलेमपुर, भारापुर आदि गांवों के अधिकतर किसान अरबी (घुइया), भिंडी, तोरई, लौकी, मिर्च और बैगन की पैदावार करते हैं। किसान फूल सिंह शाक्य, नाथूराम शाक्य और वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि डीजल महंगा होने से खेतों की सिंचाई संभव नहीं हो पाती है।
ऐसे में किसान बिजली के सहारे रहते हैं, लेकिन इधर एक माह से किसान बिजली संकट से काफी त्रस्त थे। किसान रातों में जागकर बिजली का इंतजार करते थे, लेकिन इसके बाद भी सब्जी की फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में अरबी सहित अन्य सब्जियां सिंचाई के अभाव में सूख रही थी। मान सिंह और बादाम सिंह पाल के अनुसार पहली बारिश से सबसे ज्यादा लाभ सब्जी की फसलों को हुआ है। आगे अच्छी बारिश होने से किसान की धान सहित अन्य फसलों को फायदा होगा।