फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   vakeel bole: lekhapaalon kee sampatti kee jaanch karaee jae

वकील बोले: लेखपालों की संपत्ति की जांच कराई जाए

Sat, 28 Sep 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
vakeel bole:  lekhapaalon kee sampatti kee jaanch karaee jae
तहसील परिसर में नारेबाजी करते वकील। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। लेखपालों से विवाद के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए वकीलों को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का भी साथ मिला है। शुक्रवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव दुबे, जिला महामंत्री नरेश वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रामानंद वर्मा, नेमीचंद्र राठौर, सुरेश वर्मा पेंटर व श्रवण कुमार तोमर तहसील पहुंचे। इन्होंने इस लड़ाई में अधिवक्ताओं का साथ देने का एलान किया। उधर, वकीलों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वकीलों ने लेखपालों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनकी संपत्ति की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव जीतू, महासचिव ललित प्रताप सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने तहसील परिसर में जुलूस निकालकर नारेबाजी की। पूर्व अध्यक्ष शिवराम सिंह चौहान ने कहा कि वकीलों की यह लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। कुछ अधिकारी लेखपालों को बढ़ावा दे रहे हैं। लेखपालों की संपत्ति की जांच कराई जाए। पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर ने कहा कि अधिवक्ता अब इस लड़ाई को अंतिम सांस तक लड़ेंगे। प्रशासन वकीलों के साथ कितना भी असहयोगात्मक रवैया क्यों न अपनाए, वह पीछे नहीं हटेंगे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव जीतू ने कहा कि वकीलों के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी। वकीलों के आंदोलन के चलते तहसील परिसर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। सीओ शिव कुमार थापा, प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र मिश्रा, सौरिख थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ लगातार तहसील परिसर में मौजूद बने रहे।
विज्ञापन

इस दौरान छिबरामऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा, राजकुमार सिंह, अशोक श्रीवास्तव, अवनींद्र यादव, देवेश शुक्ला, नेम सिंह यादव, चंद्रजीत यादव, रजनीश यादव, आशीष श्रीवास्तव, सुधाकर अग्निहोत्री, केटी मिश्रा, देवेंद्र वर्मा, चित्रांश राय सक्सेना, इबने अली, दिलीप तिवारी, रूपेश दुबे व विमलेश राजपूत सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन हाजिर कोतवाल के समर्थन में उतरे वकील
लेखपालों व वकीलों में मारपीट के बाद दोनों ओर से की गई हड़ताल के बाद पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने छिबरामऊ के कोतवाल आलोक कुमार राय को देर रात लाइन हाजिर कर दिया। सुबह कचहरी पहुंचने पर वकील पुलिस अधिकारियों के इस निर्णय पर सवाल उठा रहे थे। प्रदर्शन के दौरान कोतवाल आलोक राय जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed