फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Urs of Shah Sayed Rahmatullah

एक मां है जिसके लब पर बद्दुआ नहीं है..

Mon, 23 May 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Mon, 23 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Urs of Shah Sayed Rahmatullah
रौनक जहां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र के गांव गदनापुर स्थित बाबा सैय्यद शाह रहमतुल्लाह अलैह का 22वां दो दिवसीय सालाना उर्स धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महफिल-ए-शमा का आयोजन हुआ। इसमें शायरों ने कव्वाली से सभी का मन मोह लिया। रविवार सुबह कुल शरीफ के बाद उर्स का समापन हो गया। उर्स का शुभारंभ सदर विधायक अनिल दोहरे ने फीता काटकर किया। सुबह से दरगाह पर अकीदतमंदों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इस दौरान दरगाह परिसर में लगे मेले लोगों ने खूब खरीदारी की।
विज्ञापन


शाम चार बजे अकीदतमंद चादर लेकर दरगाह पहुंचे और शाम आठ बजे जवाबी कव्वाली का प्रोग्राम शुरू हो गया। कव्वाली में कानपुर से आए कव्वाल कलाकार शरीफ परवाज ने मुझे याद आते हैं नबी नबी.. पेश किया।
विज्ञापन


इसके बाद हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह बस एक बार मुलाकात का मौका दे दे...गजल सुनाकर लोगों की वाहवाही लूटी। वहीं क्या बताएं दिल कितना बेकरार होता है, तीर जब हसीनों का दिल के पार होता है... वहीं बनारस से शिरकत करने आईं कव्वाल रौनक जहां ने मैं एक खूब जानतीं हू तू मेरा खुदा नहीं है, एक मां है जिसके लब पर बद्दुआ नहीं है.. को सभी ने खूब सराहा। पूरी रात चली महफिल में लोगों ने कव्वाली का लुफ्त उठाया और कलाकारों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उर्स को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए नौजवान उर्स कमेटी सतौरा-गदनापुर के सदर मोहम्मद यूनुस, जमाल खां, संजीव कुमार दुबे प्रधान, प्रताप नारायण  त्रिपाठी, जुम्मन खरीफा, आरिफ खां, असलम खां, अवधेश सविता, प्रमोद कुमार तिवारी, कमाल खां, सत्तार अली, फिरोज मंसूरी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed