{"_id":"6a97127b2de722e44c018c4f","slug":"uproar-over-ugc-rollback-highway-blocked-after-clash-with-police-kannauj-news-c-214-1-knj1005-155324-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: यूजीसी रोलबैक के विरोध में बवाल, पुलिस से झड़प के बाद हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: यूजीसी रोलबैक के विरोध में बवाल, पुलिस से झड़प के बाद हाईवे जाम
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। आरक्षण में सुधार, यूजीसी रोलबैक और एससी-एसटी एक्ट के फर्जी मामलों व दुरुपयोग को रोकने की मांग को लेकर मंगलवार को सवर्ण समाज का गुस्सा फूट पड़ा। बारिश के बीच कन्नौज पदयात्रा पर निकले बड़ी संख्या में युवाओं को जब पुलिस-प्रशासन ने तिरंगा तिराहे पर रोका तो दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प और नोकझोंक हुई।पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रमुख युवाओं को हिरासत में लेते ही मामला और गरमा गया। इससे आक्रोशित युवाओं ने पूर्वी बाईपास पहुंचकर अलीगढ़-कानपुर हाईवे जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सुबह से हो रही बारिश भी युवाओं के आक्रोश को नहीं डिगा सकी। दोपहर में अनुपम वाजपेयी, पुनीत दुबे, हिमांशु चौहान और हिमांशु चतुर्वेदी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा सौरिख रोड स्थित सिद्ध पीठ कालिका देवी मंदिर परिसर में एकत्र हुए। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए यह युवा कन्नौज पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपने के लिए पदयात्रा पर निकले। पदयात्रा जैसे ही तिरंगा तिराहे पर पहुंची, वहां पहले से पुलिस बल के साथ मुस्तैद एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी, सीओ सुरेश मलिक व कोतवाल कपिल दुबे ने अनुमति न होने का हवाला देकर काफिले को रोक लिया।
आगे बढ़ने की जिद पर अड़े युवाओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और बहस हुई। रोके जाने के विरोध में युवा तिरंगा तिराहे पर ही सड़क पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान राजा शुक्ला, विवेक पाठक, चैया तिवारी, शांतनु मोहन दुबे, मनोज अवस्थी, अभिषेक शुक्ला, अनुज त्रिपाठी, दीपू चौबे, दीपक राजावत, संदीप भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नेताओं की गिरफ्तारी से भड़का गुस्सा
माहौल बिगड़ता देख कोतवाल ने आंदोलन की अगुवाई कर रहे अनुपम वाजपेयी, पुनीत दुबे, हिमांशु चौहान, अजय भदौरिया उर्फ अज्जू व हिमांशु चतुर्वेदी को हिरासत में लेकर तहसील मुख्यालय भेज दिया। साथियों को ले जाने की खबर फैलते ही बाकी युवा उग्र हो गए और पूर्वी बाईपास पहुंचकर अलीगढ़-कानपुर हाईवे को जाम कर दिया। लगभग आधे घंटे तक हाईवे पर दोनों ओर वाहनों के पहिये थमे रहे।
ज्ञापन लेने के बाद छोड़ा गया
हाईवे जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हल्का बल प्रयोग कर जाम खुलवाया। पुलिस जाम लगाए संदीप भदौरिया, बंटी दीक्षित, रजनीश दुबे, गणेश दुबे, रिंकू शर्मा, विपिन तोमर व अमन ठाकुर समेत करीब सौ से अधिक युवाओं को गाड़ियों से तहसील मुख्यालय ले आई। तहसील में युवाओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, जिसके बाद सभी को छोड़ दिया गया।
वर्जन
किसी भी युवा को गिरफ्तार नहीं किया गया था। पदयात्रा की अनुमति न होने और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर युवाओं को बातचीत के लिए तहसील लाया गया था। प्रशासनिक स्तर पर उनकी मांगों का ज्ञापन ले लिया गया है और बातचीत के बाद सभी शांतिपूर्वक युवा घर लौट गए।
-ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी, एसडीएम, छिबरामऊ