{"_id":"60261323577ff03146733f24","slug":"up-kannauj-kills-a-farmer-by-crushing-his-head-with-a-brick","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कन्नौज में खेत में बनी कोठरी में सो रहे किसान की सिर कूचकर हत्या, गांव में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कन्नौज में खेत में बनी कोठरी में सो रहे किसान की सिर कूचकर हत्या, गांव में सनसनी
Fri, 12 Feb 2021 11:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को घटना की जानकारी देता पुत्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के तालग्राम में खेत में बनी कोठरी में सो रहे किसान की गुरुवार रात सिर कूचकर हत्या कर दी गई। सुबह बेटा पहुंचा तो खून से लथपथ शव देख चीख पड़ा। गांव में सनसनी फैल गई। हत्या के पीछे रंजिश की बात सामने आई है। एसपी, सीओ समेत डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर तहकीकात की।
पुलिस ने किसान के बेटे की तहरीर पर एक को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तालग्राम थाना क्षेत्र के बमरौली गांव निवासी घनश्याम पाठक(55) पुत्र महावीर खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। खेत में रखवाली के लिए कोठरी बना रखी थी।
रात में यहीं रहकर अन्ना जानवरों से गेहूं की फसल की रखवाली करते थे। गुरुवार रात वह कोठरी में सो रहे थे। रात के समय किसी ने ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। सुबह घर न पहुंचने पर बेटे रोशन ने कोठरी में देखा। पिता का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। पास ही खून लगी ईंट पड़ी थी। इससे बेटे की चीख निकल गई।

हत्या की सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच मई। सूचना पर एसपी प्रशांत वर्मा, सीओ सदर शिव प्रताप सिंह, थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल, छिबरामऊ कोतवाल विनोद कुमार मिश्र पहुंच गए। अफसरों ने डॉग स्क्वॉड जैकी और फोरेंसिक टीम को बुला लिया। पुलिस ने रोशन और ग्रामीणों से पूछताछ की।
रोशन ने बताया कि पिता गांव से 500 मीटर दूर छिबरामऊ मार्ग किनारे खेत के कुछ हिस्से में बाजार लगवाते थे। आरोप लगाया कि खजुरियन नगला निवासी संतोष वर्मा दुकानदारों से जबरन सामान लेता था। इसी बात को लेकर पिता व संतोष में गुरुवार को झगड़ा हुआ था। संतोष ने पिता को देख लेने की धमकी दी थी।
पुलिस ने संतोष वर्मा व दो अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने संतोष को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसपी प्रशंात वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया रंजिश में किसान की हत्या की बात सामने आई है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।