फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   'City of Perfumes' submerged; water enters homes, households devastated.

Kannauj News: इत्रनगरी जलमग्न, घरों में घुसा पानी, गृहस्थी तबाह

Tue, 01 Sep 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
'City of Perfumes' submerged; water enters homes, households devastated.
कन्नौज। मूसलाधार बारिश ने इत्रनगरी की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है। सोमवार शाम से जारी बारिश से पूरे शहर का नजारा ही बदल गया। शहर की वीआईपी गलियों से लेकर दूरदराज के मोहल्ले सब लबालब नजर आ रहे हैं। सड़कों पर कई फीट पानी भरने से लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। उधर, मौसम विभाग का कहना है कि 24 घंटे में औसत वर्षा- 62.73 मिलीमीटर हुई है।
विज्ञापन

बारिश का सबसे खौफनाक मंजर शहर के कृष्णानगर मोहल्ले में देखने को मिला। यहां लगातार बारिश से पास ही स्थित धीरा तालाब ओवरफ्लो हो गया। देखते ही देखते तालाब का गंदा और बदबूदार पानी लोगों के ड्राइंग रूम और रसोई तक पहुंच गया। रात भर पानी का स्तर बढ़ता देख लोग अपने कीमती सामान और गृहस्थी बचाने में जुटे रहे। तब तक अनाज, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य सामान पानी में डूबकर खराब हो चुका था। इसी तरह नखासा, शेखपुरा, शेखाना, देविन टोला, सरायमीरा, शिवाजी नगर समेत कई मोहल्लों में गलियां उफनाकर चलीं और मकानों पानी घुस गया।
विज्ञापन

जलनिकासी के दावों की खुली पोल
शहर की स्थिति बिगड़ती देख नगर पालिका और प्रशासन में हड़कंप मच गया। जलनिकासी के बदहाल इंतजामों का जायजा लेने के लिए अधिशासी अधिकारी श्यामेंद्र मोहन चौधरी और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना किया। रेलवे लाइन और आसपास के इलाकों में अटके पानी को बाहर निकालने के लिए मौके पर दिशा-निर्देश दिए गए। ईओ ने बताया कि कई जगह पालिका की जेसीबी लगाकर जलनिकासी की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेहाल, दिनभर जनजीवन ठप
आफत की यह बारिश सिर्फ शहर तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे जिले में जलभराव की गंभीर स्थिति है। ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में दुकानें, सड़कें और गलियां जलमग्न हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह हुए जलभराव ने स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका के जलनिकासी के तमाम दावों की कलई खोलकर रख दी है।
--------------
जिले में वर्षा की स्थिति
तहसील सदर- 94.2 मिलीमीटर
तहसील छिबरामऊ- 12 मिलीमीटर
तहसील तिर्वा- 82 मिलीमीटर
कुल औसत वर्षा- 62.73मिलीमीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed