{"_id":"6a97124ad032240b6d0858d4","slug":"pilgrims-bus-overturns-into-a-ditch-seven-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1005-155329-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खाई में पलटी श्रद्धालुओं की बस, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खाई में पलटी श्रद्धालुओं की बस, सात घायल
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। सीतापुर से श्रीखाटूश्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं की बस सोमवार की देर रात तिर्वा-कन्नौज नेशनल हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। बारिश के कारण सड़क किनारे बनी खाई में बस पलटने से सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में सात श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
सीतापुर जिले के सदर क्षेत्र के मुख्य बाजार निवासी चालक नौशाद अली 55 श्रद्धालुओं को बस से लेकर खाटूश्याम के लिए शाम को रवाना हुए थे। बस में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे। देर रात बस तिर्वा-कन्नौज नेशनल हाईवे से औरैया की ओर जा रही थी। बेहरिन गांव के सामने पहुंचते ही बारिश के कारण सड़क किनारे बनी खाईं में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। अचानक हुए हादसे से श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस ने बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में सीतापुर के गुराईपुर गांव निवासी क्षमा (10), सुष्मिता (50), पूनम (35), संतराम (50), सुरेश (50) सतना (45) और आलोक प्रकाश (50) घायल हो गए। पुलिस ने सभी सात घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अन्य श्रद्धालुओं को हादसे में कोई गंभीर चोट नहीं आई। सुबह मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद घायलों की हालत में सुधार होने पर वह भी अपने घर के लिए रवाना हो गए। कोतवाल संजय शुक्ल ने बताया कि नेशनल हाईवे की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन
एक माह पहले पलटा था ट्रक
हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को कोतवाली में खड़ा करा दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसी स्थान पर एक माह पहले एक ट्रक भी पलट गया था। इसके अलावा दो ई-रिक्शा और तीन बाइक सवार भी यहां हादसे का शिकार हो चुके हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से सड़क किनारे बनी खाईं और हाईवे की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।