{"_id":"6a971223be2df567c80525e0","slug":"police-to-visit-karnataka-in-search-of-pocso-accused-kannauj-news-c-214-1-knj1008-155337-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पॉक्सो आरोपी की तलाश में पुलिस जाएगी कर्नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पॉक्सो आरोपी की तलाश में पुलिस जाएगी कर्नाटक
विज्ञापन
कन्नौज। सौरिख पुलिस की अभिरक्षा से फरार पॉक्सो एक्ट के आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीमों को इत्रनगरी में कोई सुराग नहीं मिला है। अब पुलिस परिजन के बताए अनुसार कर्नाटक रवाना हुई है। परिजन ने बताया था कि आरोपी कर्नाटक में प्राइवेट नौकरी करता था। आरोपी के फरार होने पर एसपी ने सोमवार को दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया था।
सौरिख पुलिस ने रविवार को पॉक्सो एक्ट में वांछित पुरवानैन गांव निवासी अंकुल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। पेशी के दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने सौरिख थाने में तैनात सिपाही मोरध्वज और लोकेश पाठक को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें लगाई गईं।
पुलिस ने स्थानीय स्तर पर आरोपी के गांव पुरवानैन और आसपास के इलाकों में दबिश दी पर सुराग नहीं लगा। रिश्तेदारियों में भी तलाश की गई, पर सफलता नहीं मिली। पुलिस सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। एसपी विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिसकर्मियों की लापरवाही की जांच भी कराई जा रही है। फरार आरोपी के खिलाफ अतिरिक्त धाराओं में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।