फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Unique contribution made to identify

अनुपम योगदान, बनाई पहचान

Thu, 01 Sep 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Thu, 01 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Unique contribution made to identify
कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला और प्रदेश सरकार के साझा प्रयास से आयोजित ‘नारी सम्मान’ बुधवार को शहर के कन्हैयालाल विद्या मंदिर इंटर कालेज में हुआ जिसमें समाज में नई पहचान बनाने वाली महिलाओं को सलाम किया गया।  संगोष्ठी में प्रतिभाशाली महिलाओं ने मंच पर अनुभव साझा किए। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी डा. अशोक चंद्र, अमर उजाला कानपुर के महाप्रबंधक अखंड प्रताप सिंह, कलस्टर हेड पंकज पांडेय, मार्केटिंग विभाग के शरद यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक केपी सिंह यादव, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी राजेश बघेल, बीएसए एपी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद छिबरामऊ स्वच्छता दूत रीता दीक्षित, पूनम प्रजापति, सत्यमाया ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन


अमर उजाला महाप्रबंधक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार व अमर उजाला के साझा प्रयास से पूरे प्रदेश के 75 जिलों में आयोजित किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में समाज को विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित व प्रोत्साहित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिलाधिकारी डा. अशोक चंद्र, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व  यश भारती पुरस्कार से सम्मानित मनु पाल, पीएसएम महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा. जीवन शुक्ला, प्रो. डा. रमेश तिवारी विराम, कस्तूरबा गांधी मित्रसेनपुर की वार्डन रश्मि मिश्रा, कौशल विकास मिशन से जुड़ी लक्ष्मी सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी राजेश बघेल, कवि सुलभ अग्निहोत्री, महिला थानाध्यक्ष नीलम पांडेय ने नारी सशक्तिकरण पर अपने अनुभव साझा किए। संचालन केके इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed