{"_id":"66c90270c9b0d12d2402f4c4","slug":"uncontrolled-car-overturns-on-expressway-one-dead-kannauj-news-c-12-knp1035-801226-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार पलटी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार पलटी, एक की मौत
Sat, 24 Aug 2024 03:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार पलटने से एक युवक की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां से घायलों को कानपुर रेफर कर दिया।
कानपुर देहात के कंचौसी गांव निवासी विशाल दुबे (42), अपनी पत्नी वंदना (38) और दो बच्चों व रिश्तेदार रमाकांत दीक्षित (45) तथा रसूलाबाद कस्बा निवासी देवेश दीक्षित (40) के साथ दिल्ली में रहते थे। शुक्रवार को परिवार में महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सभी लोग कार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से कानपुर के खेरेश्वर घाट के लिए निकले थे।
ठठिया थाना क्षेत्र के बहसुईया गांव के पास एक्सप्रेसवे के कट पर पहुंचे तो अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में रमाकांत दीक्षित कार से बाहर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने रमाकांत को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों घायलों की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।