फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Nephew took uncles life out of love for aunt, provoked her lover to kill her husband, both arrested

चाची-भतीजा, अवैध संबंध और कत्ल: रोड़ा बने चाचा को रास्ते से हटाया, कॉल डिटेल से खुला था राज, दोनों गिरफ्तार

Thu, 31 Aug 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 31 Aug 2023 12:19 AM IST
सार

Kannauj Murder: रविवार को जब हशमुद्दीन घर से साइकिल से सब्जी बेचने के लिए खड़िनी गया, तो पत्नी शहनाज ने प्रेमी से मिलकर उसकी हत्या की पूरी पटकथा लिख ली। शाम को वह पति से फोन कर लगातार उसकी लोकेशन लेती रही और इस लोकेशन को प्रेमी को बता दिया।

विज्ञापन
Nephew took uncles life out of love for aunt, provoked her lover to kill her husband, both arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में सब्जी बेचकर घर लौट रहे सब्जी विक्रेता की मौत सड़क हादसे में नहीं बल्कि गोली लगनी से हुई थी। उसकी सोची-समझी साजिश के तहत हत्या की गई थी। पत्नी ने प्रेमी को अपनी बातों के जाल में फंसाकर उसके हाथों से गोली मारकर सब्जी विक्रेता की हत्या कराई थी। पत्नी की गढ़ी कहानी पर भरोसा कर सड़क हादसा मानकर चल रही पुलिस भी तब चौंक गई, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत की बात सामने आई।

विज्ञापन

तब नए सिरे से जांच कर पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अमित कुमार आनंद ने पुलिस लाइन सभागार में इस हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मामला तीन दिन पहले का है। रविवार देर शाम मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम मलिकपुर गांव निवासी हशमुद्दीन (40) साइकिल से खड़िनी से सब्जी बेचकर गांव जा रहा था। सरैया व कुशलपुर गांव के पास उसका शव पड़ा मिला था।

विज्ञापन

गोली मारकर हत्या की बात सामने आई
पत्नी शहनाज बेगम ने विशुनगढ़ थाने पहुंचकर पुलिस को सड़क दुर्घटना में पति की मौत होने की बात बताई। पुलिस ने सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हशमुद्दीन की गोली मारकर हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पत्नी को संदिग्ध मानते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती के चलते पति की गोली मारकर हत्या कराने की बात स्वीकार कर ली।

विज्ञापन

पारिवारिक भतीजे इरफान को हिरासत में लिया
उसके बाद पुलिस ने शहनाज के पारिवारिक भतीजे इरफान को हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में इरफान ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग चाची शहनाज बेगम के साथ एक साल से चल रहा था। चाचा हशमुद्दीन इसका विरोध कर रहे थे। चाची शहनाज के कहने पर ही इरफान ने तमंचे से हशमुद्दीन की दो गोली मारकर हत्या कर दी और वहां से चला गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पत्नी व प्रेमी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

पत्नी की कॉल डिटेल के रिकॉर्ड से गहराया शक
पोस्टमार्टम में हशमुद्दीन की गोली मारकर हत्या होने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच दूसरे पहलू से शुरू कर दी। पुलिस ने पत्नी शहनाज बेगम की सीडीआर (कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड) बनवाई। जिसमें उसकी कई बार हत्यारोपी इरफान से बात हुई थी। इसके बाद पुलिस के शक के दायरे में शहनाज बेगम आ गई। हत्यारोपी इरफान को उठाने के बाद जब पुलिस ने पूछताछ की, तो वह टूट गया और पूरी कहानी खुलकर सामने आ गई।

पति की लोकेशन लेकर प्रेमी को बताती रही शहनाज
रविवार को जब हशमुद्दीन घर से साइकिल से सब्जी बेचने के लिए खड़िनी गया, तो पत्नी शहनाज ने प्रेमी से मिलकर उसकी हत्या की पूरी पटकथा लिख ली। शाम को वह पति से फोन कर लगातार उसकी लोकेशन लेती रही और इस लोकेशन को प्रेमी को बता दिया। इसके बाद प्रेमी ने मौके पर पहुंचकर सब्जी विक्रेता हशमुद्दीन की दो गोली मारकर हत्या कर दी और वहां से भाग निकला।

प्रेमी को उकसाकर पति को उतरवाया मौत के घाट
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी शहनाज बेगम ने बताया कि इरफान से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक पति को लग गई और वह उसके रास्ते का रोड़ा बन गया। इसके चलते अक्सर उसके घर में झगड़ा होता था। उसने प्रेमी इरफान को अपने प्यार का वास्ता देकर पति को रास्ते से हटवाने के लिए उकसाया। जिसके बाद इरफान ने उसके पति को मौत के घाट उतार दिया।

गोली के निशान से हत्या का अंदाजा नहीं लगा पाई पुलिस
रविवार की रात को मार्ग दुर्घटना की सूचना पर पहुंची को पुलिस को हशमुद्दीन के शव के पास में ही उसकी साइकिल पड़ी मिली थी। मोबाइल व अन्य सामान जेब में था। उसके शरीर पर दो निशान थे। मार्ग दुर्घटना में लगी चोटों और मुंह व सीने पर बने निशानों में पुलिस फर्क नहीं कर सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने विशुनगढ़ थाना पुलिस ने पोल खोल कर रखी दी।

पोस्टमार्टम न होता तो दब कर रह जाता हत्या का राज
सब्जी विक्रेता की पत्नी शहनाज ने अगर मार्ग दुर्घटना का रिपोर्ट दर्ज न कराई होती तो पुलिस शायद शव को पीएम के लिए न भेजती और सब्जी विक्रेता की हत्या का राज उसके साथ ही दफन हो जाता। साथ ही जिन मंसूबों के साथ शहनाज और प्रेमी इरफान ने हशमुद्दीन की हत्या की थी, उसमें वे सफल भी हो जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed