फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ulama against terrorism

दहशतगर्दी के खिलाफ उलमा

Wed, 17 May 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 17 May 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ulama against terrorism
रसूले आजम कांफ्रेंस में तकरीर करते मुफ्ती उस्मान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शहर के मदरसा दारुल उलूम गौसिया के 18वें रसूले आजम इंटरनेशनल कांफ्रेंस में आतंकवाद का मुद्दा छाया रहा। देश-विदेश से आए उलमा ने दहशतगर्दी की खिलाफत करते हुए सूफीवाद और आतंकवाद को एक-दूसरे के विपरीत बताया। कांफ्रेंस के दौरान दस्तारबंदी की गई।

विज्ञापन


इस्तांबुल टर्की से कांफ्रेंस में शिरकत करने आए शेख नासी तोरबा ने कहा कि आईएसआईएस, तालिबान, अलकायदा आदि आतंकी संगठनों में से कोई भी सूफी विचारधारा को नहीं मानता। बल्कि वह सूफियों के विरुद्ध हैं और पूरी दुनिया में जहां भी सक्रिय हैं सूफियों को मौत के घाट उतारकर मजारों को तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


आला हजरत ने फतवा हसामुल हरमैन लिखकर 1902 में ही पूरी दुनिया को आतंक के प्रति आगाह कर दिया था। मुफ्ती शमसुद्दीन साहब बहराइची ने मुसलमानों से नबी के बताए रास्ते पर चलने की हिदायत की। गोंडा से आए मुफ्ती मसीहुद्दीन ने कहा कि इस्लाम अमन-चैन का मजहब है। कुछ लोग जो कट्टरपंथी हैं, सूफीवाद को खत्म करके लोगों में कट्टरता फैलाना चाहते हैं। नेपाल के जनकपुर धाम से आए मुफ्ती उस्मान ने कहा कि आएदिन सुन्नी मस्जिदों व दरगाहों पर हमले हो रहे हैं। हमला करने वाले उसी विचारधारा के लोग हैं जिन्होंने 1925 में पैगंबर के पवित्र परिजनों एवं सहाबा की मजारों पर बुल्डोजर चलाया था। उन्होंने मुसलमानों से इल्म हासिल करने की अपील करते हुए कहा कि वह लोग कट्टरता में अंधे होकर फिर खुद को मुसलमान समझते हैं और दूसरों को हेयदृष्टि से देखते हैं। कांफ्रेंस के आयोजक हजरत मौलाना मुस्तकीम अहमद कादरी ने शेखनासी तोरबा का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें कन्नौज का मशहूर इत्र भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य कारी शमसुलकमर ने कहा कि इस्लाम में इल्म की बड़ी अहमियत है। इस दौरान मौलाना शाहिद रजा, मौलाना अजमल, मौलाना राशिद, सै.अनस मियां वास्ती, हाफिज अहसन, हाफिज मुजीब, कमरुल जमा खां, सै.मो.कामरान, जीशान, मो.जैनुल खां, मुजफ्फर, महफूज, जाहिद चिश्ती, पूर्व सभासद नबीउल्ला खां आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed