{"_id":"6c05af5750cac2131ed765d8e014d79e","slug":"two-young-girls-on-photographs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो खींचने पर छात्राओं ने दो युवकों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो खींचने पर छात्राओं ने दो युवकों को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमर्दा। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के हरौलपुरवा गांव के मोड़ पर कालेज से लौट रहीं चार छात्राओं के साथ दो बाइक सवार युवकों ने फब्तियां कसीं व उनकी फोटो खींची। इससे गुस्साई छात्राओं ने दोनों युवकों की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस को फोनकर मौके पर बुलाया और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। छात्राओं की तहरीर पर इस मामले में इंदरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उमर्दा कसबे में स्थित राजकीय इंटर कालेज में पढ़ने वाली छात्राएं वापस घर जा रही थीं। तभी हरौलपुरवा गांव के मोड़ पर शाम चार बजे के करीब दो बाइक सवार युवक उनके पास पहुंचे। उन पर अश्लील फब्तियां कसने लगे। एक युवक ने अपना मोबाइल निकालकर छात्राओं की फोटो खींचने का प्रयास किया। यह देख छात्राएं एकजुट होकर युवकों से भिड़ गईं। इस दौरान एक छात्रा ने उमर्दा पुलिस चौकी को मोबाइल पर घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर चौकी पुलिस पहुंची और दोनों को दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक युवकों ने अपने नाम बबलू पुत्र हरीराम और पिंटू पुत्र रामप्रकाश निवासी सरौली थाना ठठिया बताए हैं। छात्रा सौम्या, मोनिका, दिव्या, खुशबू बानो की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों के पास से दो मोबाइल व बाइक बरामद की गई है।