{"_id":"64569f63cac428f2a20424b4","slug":"two-year-old-girl-dies-after-being-hit-by-a-tractor-kannauj-news-c-12-1-219860-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर दो साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर दो साल की बच्ची की मौत
Sun, 07 May 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 07 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
मानीमऊ। सदर कोतवाली के सुल्तनापुर गांव में ट्रैक्टर से दो साल की बच्ची को टक्कर लग गई। हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हादसा शुक्रवार की रात आठ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि मेंहदीघाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होकर लोग ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। रास्ते में सुल्तानपुर गांव से गुजरते समय ट्रैक्टर ने सुरेंद्र सिंह की दो वर्षीय पुत्री शिष्टी को टक्कर मार दी। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। ट्रैक्टर की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस बीच चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार में मातम छाया है। माता-पिता सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।