{"_id":"6941a5dbf18af1e83907b41f","slug":"two-vehicles-were-seized-for-overloading-and-unpaid-taxes-kannauj-news-c-214-1-knj1005-141744-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ओवरलोडिंग व टैक्स बकाया होने पर दो वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ओवरलोडिंग व टैक्स बकाया होने पर दो वाहन सीज
विज्ञापन
सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास पीटीओ ने मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया। ओवरलोडिंग व टैक्स बकाया में दो वाहनों पर सीज की कार्रवाई कर जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई से गिट्टी, मौरंग की ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई।
सुबह 7.30 बजे एक्स्प्रेसवे के पास सौरिख-छिबरामऊ रोड पर पीटीओ सुनीता सैनी ने टीम के साथ वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने एक मौरंग से भरे डंपर तथा टैक्स बकाया में एक ट्रक पर सीज की कार्रवाई करते हुए लगभग दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया। परिवहन विभाग की कार्रवाई की सूचना मिलते ही ओवरलोड वाहनों के पहिए थम गए। पीटीओ सुनीता सैनी ने बताया कि सौरिख-छिबरामऊ रोड पर मौरंग के ओवरलोड डंपर व टैक्स बकाया में एक ट्रक पर सीज की कार्रवाई कर जुर्माना लगाया गया है।