{"_id":"6869721d6550cb116204a2d4","slug":"two-thousand-rupees-for-irrigation-and-ploughing-became-a-curse-kannauj-news-c-214-1-knj1007-133537-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सिंचाई-जोताई के दो हजार रुपये बने काल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सिंचाई-जोताई के दो हजार रुपये बने काल
विज्ञापन
कन्नौज। खेत की सिंचाई और जोताई के दो हजार रुपये किसान के लिए काल बन गए। भाइयों ने सालों के साथ मिलकर उनको मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया। वहीं, एक हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
ठठिया क्षेत्र के मुन्नापुरवा भखरौली निवासी शिवप्रकाश यादव (38) खेतीबाड़ी करते थे। शिवप्रकाश अविवाहित थे और भतीजे शुभम यादव के साथ रहते थे। आरोपी रामकिशोर उर्फ पतन्नी व कुंवर सिंह अलग रहते थे। शिवप्रकाश पर भाई रामकिशोर और कुंवर सिंह के हिसाब-किताब के दो हजार रुपये बाकी थे। इसी बात को लेकर शिवप्रकाश का भाइयों से विवाद हो गया था और रामकिशोर के साले कानपुर देहात के थाना अकबरपुर के ग्राम लहरापुर निवासी आदित्य सिंह उर्फ सोनू और मोनू मारपीट करने लगे। इसी बीच मोनू ने शिवप्रकाश के सिर पर रॉड मार दी। इससे उनकी मौत हो गई।
भतीजे शुभम ने चाचा रामकिशोर उर्फ पतन्नी, कुंवर सिंह, आदित्य सिंह उर्फ सोनू व मोनू सिंह पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि हत्यारोपी रामकिशोर, कुंवर सिंह और आदित्य सिंह को रॉड के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।