फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two smugglers arrested with two kilograms of ganja

Kannauj News: दो किलोग्राम गांजा समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 14 Feb 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with two kilograms of ganja
कन्नौज। दो किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों तस्कर गांजा के छोटे- छोटे पैकेट तैयार करके महंगे दामों में बेचने का काम करते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली दो गांजा तस्कर क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए आ रहे है। 13 फरवरी की रात को पुलिस ने गांजा तस्करों को पकड़ने के लिए सघन चेकिंग कराई। पुलिस ने कानपुर नगर थाना अरौल गांव चीतामऊ निवासी शानू, सदर कोतवाली के मोहल्ला लुधपुरी निवासी राजवीर को पकड़ लिया। तलाशी में पुलिस ने उनके पास से दो किलोग्राम गांजा बरामद किया।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह गांजा की खेप लाकर छोटे- छोटे पैकेट तैयार करके महंगे दामों में बचने का काम काफी समय से कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया। इनके पास से एक बाइक, दो मोबाइल व 950 की नकदी भी बरामद हुई। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed