फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   two people send to kanpur medical college from kannauj

बाइक डिवाइडर से टकराई दो प्रवासी घायल, हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर

Sat, 13 Jun 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
two people send to kanpur medical college from kannauj
two people send to kanpur medical college from kannauj
दिल्ली से बाइक पर गोंडा जा रहे प्रवासियों की बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। एक को गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

गोंडा सदर कोतवाली के गांव इकलावा निवासी सुमित कुमार (32) पुत्र गुड्डन पड़ोसी संजू 35 के साथ दिल्ली की फैक्टरी में काम करता है। लॉकडाउन में फैक्टरी बंद होने के बाद दोनों काम मिलने की आस में वहीं रुके थे। लॉकडाउन बढ़ने की आशंका पर शुक्रवार रात दोनों बाइक से गोंडा के लिए निकले थे। बाइक सुमित चला रहा था।
विज्ञापन

हाथ में हेलमेट लेकर संजू पीछे बैठा था। शनिवार सुबह करीब छह बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सुमित को झपकी आने से बाइक डिवाइडर से टकरा गिर गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया जहां से सुमित को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed