फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two people including an assistant teacher got burnt due to fire in a gas stove

Kannauj News: गैस चूल्हे में आग लगने से सहायक अध्यापक समेत दो झुलसे

Thu, 21 Aug 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 21 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two people including an assistant teacher got burnt due to fire in a gas stove
महोबा। प्राथमिक विद्यालय सिरमौर में गैस चूल्हे में एमडीएम भोजन बनाते समय आग लग गई। आग की घटना में सहायक अध्यापक समेत दो लोग झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सिरमौर निवासी दयावती (55) गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया है। बुधवार की दोपहर वह बच्चों के लिए गैस चूल्हे में एमडीएम भोजन बना रही थी। तभी गैस चूल्हे में बर्नर से तेज लौ के साथ आग जलने लगी। इससे उसका चेहरा व शरीर का कुछ हिस्सा जल गया। चीख-पुकार सुन विद्यालय के सहायक अध्यापक साबिर मंसूरी ने रसोइया को वहां से हटाते हुए आग बुझाने की कोशिश की। इससे दौरान वह भी आग से झुलस गए। काफी मशक्कत के बाद सिलिंडर का नोब बंद किया गया। तब आग बुझ सकी। बाद में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed