{"_id":"5797b2f34f1c1b890221ef64","slug":"two-killed-in-motorcycle-collision-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाए ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानीमऊ। हरदोई-कन्नौज मार्ग पर अंसार ईंट भट्ठा के निकट दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दोनों बाइकों के चालकों की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों में एक हरदोई जनपद में प्राथमिक शिक्षक हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग ईंट-पत्थर डालकर जाम लगा दिया। देर से पहुंची पुलिस से ग्रामीणों ने नोकझोंक की और शव नहीं उठाने दिया। कोतवाल के अश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। हेलमेट लगाए होते तो दोनों की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
नसरापुर कोतवाली कन्नौज निवासी शेरा (40) अपनी बाइक पर गांव के ही पुनीत (22) को बैठाकर अपनी भतीजी के यहां मानीमऊ जा रहे थे। हरदोई रोड पर अंसार ईंट भट्ठा के सामने तिर्वा कोतवाली के गांव विसंधुआ निवासी शिक्षक कुंज बिहारी (40) की बाइक टकरा गई। जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। शेरा के सिर में गंभीर चोट लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घायल पुनीत और शिक्षक कुंज बिहारी को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। दोनों के सिर और सीने में चोटें आईं। यहां इलाज के दौरान शिक्षक ने भी दम तोड़ दिया। उधर, सूचना मिलते ही नसरापुर गांव के दर्जनों युवक, महिलाएं घटना स्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने हरदोई-कन्नौज मार्ग पर ईंट-पत्थर डालकर जाम लगा दिया। सूचना के कई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इससे ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शेरा के शव को उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हुई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी सुभाष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने न तो जाम खोला और न ही शव उठने दिया। ग्रामीण सड़क के किनारे गिट्टी, मौरंग की दुकान चलाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। कोतवाल ने आश्वासन दिया कि संबंधित दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसके बाद ग्रामीण माने। बताया जाता है कि शिक्षक कुंज बिहारी हरदोई के भगतपुरवा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। दोपहर बाद छुट्टी हो जाने पर वह बाइक लेकर अपने गांव विसधुंआ आ रहे थे।