फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two fraudsters arrested for giving false promises of tantra-mantra

Kannauj News: तंत्र-मंत्र का झांसा देने वाले दो टप्पेबाज गिरफ्तार

Wed, 23 Apr 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two fraudsters arrested for giving false promises of tantra-mantra
पुलिस हिरासत में शातिर टप्पेबाज गब्बरनाथ व सुनीला नाथ। - फोटो : पुलिस हिरासत में शातिर टप्पेबाज गब्बरनाथ व सुनीला नाथ।
कन्नौज। तंत्र-मंत्र का झांसा देने वाले दो टप्पेबाजों को पुलिस ने मंगलवार को दबोच लिया। दोनों ने गुरसहायगंज क्षेत्र में एक ढाबा मालिक से 80 हजार रुपये ठग लिए थे। एसपी के आदेश पर एसओजी व सर्विलांस टीम ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों के पास से 35 हजार रुपये, तमंचे व कार बरामद हुई है। साथ ही झोले में वह भभूति (हवन की राख) व रुई भी मिली है। इसी के सहारे वह तंत्र-मंत्र कर वारदात को अंजाम देते थे। दोनों टप्पेबाजों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में एसपी विनोद कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर जयसिंहपुर्वा अंडरपास के निकट दो साधु वेषधारी युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए टप्पेबाज जोगी (संपेरा) समुदाय से आते हैं, जो मूल रूप से ग्रेटर नोएडा के थाना विशरख क्षेत्र के जलालपुर संपेरा कॉलोनी के निवासी गब्बरनाथ व सुनीला नाथ हैं। 15 अप्रैल को दोनों गुरसहायगंज के सफीपुर जप्ती में एक ढाबा पर संचालक तिलपई गांव निवासी रक्षपाल को सम्मोहित कर 80 हजार रुपये ठगे थे।
विज्ञापन

मामले की रिपोर्ट दर्ज कर एसओजी व सर्विलांस टीम को जिम्मेदारी दी गई। एसओजी प्रभारी कमल भाटी व सर्विलांस प्रभारी त्रदीप सिंह समेत सीओ सिटी कमलेश कुमार व गुरसहायगंज कोतवाल आलोक कुमार दुबे की टीम को कार का नंबर ट्रेस हो गया। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया तो उन्हाेंने टप्पेबाजी की घटना को स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ और फिरोजाबाद में भी दर्ज हैं मुकदमे
एसपी ने बताया कि दोनों टप्पेबाजों पर अन्य जिलों में भी ठगी, लूट, चोरी आदि के मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गब्बरनाथ पर लखनऊ के थाना चिनहट, गुरहायगंज व जनपद फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद में में मुकदमे दर्ज हैं। सुनीला नाथ पर चिनहट और गुरसहायगंज में मुकदमे दर्ज हें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed