फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two farmers riding tractor-trolley killed in bus collision, seven injured

बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली सवार दो किसानों की मौत, सात घायल

Mon, 22 Nov 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two farmers riding tractor-trolley killed in bus collision, seven injured
Two farmers riding tractor-trolley killed in bus collision, seven injured - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। छिबरामऊ निगम मंडी से धान बेचकर वापस जा रहे किसानों की दो ट्रैक्टर ट्रालियों में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दो किसानों की मौत हो गई जबकि सात घायल हो गए।
विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरिया निवासी किसान ओमकार सिंह (62), आकाश (21) पुत्र महिपाल, संतराम (40) पुत्र बैजनाथ, कमलेंद्र (35) पुत्र सियाराम, सुनील (36) पुत्र अच्छेलाल, विवेक (27) पुत्र जयचंद्र, जयवीर उर्फ जसकरन (40) पुत्र देशराज, सुमित (25) पुत्र ओमनाथ और अनुराग (22) पुत्र विजयपाल शनिवार को दो ट्रैक्टर ट्रालियों में धान लादकर छिबरामऊ निगम मंडी में बेचने के लिए आए थे।
विज्ञापन

धान की बिक्री कर वह सभी रात 12 बजे के करीब गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे सलेमपुर गांव के सामने पहुंचे, कानपुर की ओर से आ रही माती डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से दोनों ट्रैक्टर व ट्रालियों में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। बस के चालक व परिचालक हादसे के बाद मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर कोतवाल जयप्रकाश शर्मा, एसआई विनय शर्मा, सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जयवीर उर्फ जसकरन को मृत घोषित कर दिया।
सुमित को गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे कानपुर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मृतकों व घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर सिकंदरपुर चौकी पर खड़ा करा दिया। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मंडी में भीड़ के चलते धान बेचने में लग गए 13 घंटे
हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों ने बताया कि वे सभी शनिवार की सुबह 11 बजे दो ट्रालियों में धान भरकर छिबरामऊ की मंडी समिति में बिक्री करने के लिए आए थे। इन ट्रालियों में गांव के लगभग 11 किसानों का धान था। निगम मंडी में भारी भीड़ के चलते धान की बिक्री करने में उनको 13 घंटे का समय लग गया। रात 12 बजे सभी किसान घर जाने के लिए निकले थे, तभी यह हादसा हो गया।

घायलों ने लगाया बेहतर उपचार न मिलने का आरोप
सौ शय्या अस्पताल में कई घायलों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए अपनी वीगो निकाल दी और ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक से उनको रेफर किए जाने की मांग करने लगे। कुछ घायलों को परिजन प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल ले गए।

Two farmers riding tractor-trolley killed in bus collision, seven injured

Two farmers riding tractor-trolley killed in bus collision, seven injured- फोटो : CHIBRAMAU

Two farmers riding tractor-trolley killed in bus collision, seven injured

Two farmers riding tractor-trolley killed in bus collision, seven injured- फोटो : CHIBRAMAU

Two farmers riding tractor-trolley killed in bus collision, seven injured

Two farmers riding tractor-trolley killed in bus collision, seven injured- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed