फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Schoolgirl goes missing from school under mysterious circumstances.

Kannauj News: छात्रा रहस्यमय ढंग से विद्यालय से लापता

Tue, 15 Sep 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Schoolgirl goes missing from school under mysterious circumstances.
छिबरामऊ। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से कक्षा छह की एक छात्रा अचानक लापता हो गई। विद्यालय प्रशासन को तब इसकी भनक लग पाई जब छात्रा की मां ने मोबाइल कर बेटी से बात कराने को कहा। इसके बाद विद्यालय प्रशासन मामले को दबाकर छात्रा की खोजबीन में जुटा रहा। छात्रा के सकुशल घर पहुंचने की जानकारी होने पर विद्यालय प्रशासन ने रात में कोतवाली पहुंचकर सूचना दी। हालांकि, छात्रा के विद्यालय से लापता होने के कारणों को स्पष्ट नहीं किया गया।
विज्ञापन


वार्डन अरुणा शुक्ला ने बताया कि छात्रा गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है और उसके पिता फर्रुखाबाद में रहकर मजदूरी करते हैं। जुलाई में ही उसका एडमिशन हुआ था। उन्होंने बताया कि छात्रा दोपहर 2.15 बजे तक विद्यालय परिसर में ही मौजूद थी। दोपहर 2.30 बजे जब छात्रा की मां ने मोबाइल कर बेटी से बात कराने को कहा। तब छानबीन की गई पर वह विद्यालय में नहीं मिली। गुपचुप ढंग से विद्यालय से अचानक लापता हुई छात्रा की तलाश में विद्यालय प्रशासन जुटा रहा।
विज्ञापन

छात्रा के सकुशल घर पर पहुंचने की जानकारी होने के बाद रात साढ़े आठ बजे जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) रोहित तिवारी, एबीएसए आनंद द्विवेदी व वार्डन अरुणा शुक्ला मामले को लेकर कोतवाली पहुंचे। हालांकि, बाद में यह दावा किया गया कि छात्रा सुरक्षित अपने घर पहुंच गई है और परिजनों से बात भी हो चुकी है पर जिम्मेदार अधिकारी छात्रा के अचानक लापता होने के वास्तविक कारणों की स्पष्ट जानकारी देने से बचता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य चर्चाएं और पुलिस की कार्रवाई
कोतवाली में मौजूद कुछ लोगों के बीच इस बात की चर्चा भी गर्म रही कि विद्यालय में छात्राओं के साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार किया जाता है, जिसके चलते इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं, कोतवाल कपिल दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी तथ्य और सच्चाई सामने आएगा। उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वर्जन
छात्रा का इसी वर्ष कक्षा छह में प्रवेश हुआ है। वह बिना बताए स्कूल से निकलकर घर पहुंच गई। छात्रा स्कूल से कैसे निकली और इसकी जानकारी विद्यालय प्रबंधन को क्यों नहीं हो पाई, इस लापरवाही को लेकर जांच कराई जा रही है।
- आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed