{"_id":"5d9e2c5e8ebc3e01802eb147","slug":"two-dengue-patients-admitted-in-hundred-beds-hospital-kannauj-news-knp518618282","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ शय्या अस्पताल में डेंगू के दो मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ शय्या अस्पताल में डेंगू के दो मरीज भर्ती
विज्ञापन
डेंगू पीड़ित किशोरी का उपचार करते चिकित्सक।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। क्षेत्र के नगला दिलू स्थित सौ शय्या चिकित्सालय में डेंगू से पीड़ित दो मरीजों को भर्ती कराया गया। मरीजों में एक छात्रा नगर के प्रोफेसर कालोनी निवासी है। इस मोहल्ले से यह डेंगू का चौथा मामला है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
नगर की प्रोफेसर कालोनी निवासी निष्ठा पुत्री सुधीर शुक्ला को रविवार को सौ शय्या अस्पताल में बुखार की शिकायत पर भर्ती कराया गया। वहीं खानपुर चौबे निवासी मनोज पुत्र श्याम सिंह को पांच अक्तूबर की रात अस्पताल में लाया गया था। डेंगू के लक्षण लगने पर इनका एलाइजा टेस्ट कराया गया। इसमें डेंगू की पुष्टि हुई।
15 दिनों में प्रोफेसर कॉलोनी में डेंगू का यह चौथा मामला है। सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि डेंगू पीड़ितों का इलाज चल रहा है। उन्होंने अपील की है कि लोग घर के आसपास जलभराव न होने दें। घरों की छतों पर रखे सामान में बारिश का पानी भरा हो तो उसे तुरंत हटा दें।