फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two blocks disappear panchayat member !

दो ब्लाकों के पंचायत सदस्य गायब!

Thu, 04 Feb 2016 11:48 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 04 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two blocks disappear panchayat member !

ब्लाक प्रमुख पद के लिए रस्साकसी जोरों पर हैं।

विज्ञापन
छिबरामऊ और सौरिख ब्लाक के अधिकतर क्षेत्र पंचायत सदस्यों का अता पता नहीं है। सात फरवरी को चुनाव होना है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के क्षेत्र में न होने की चर्चाओं का बाजार पहले से ही गर्म था। आज जब प्रशासन ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई तो हकीकत सामने आ गई।

बैठक में निर्धारित समय पर एसडीएम और सीओ तो पहुंच गए, पर बीडीसी सदस्य ढूंढे नहीं मिले। काफी इंतजार के बाद बमुश्किल एक दर्जन सदस्य पहुंचे, जबकि विकास खंड क्षेत्र में 115 बीडीसी हैं, वहीं सौरिख ब्लाक में 82 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं, पर महज 15 क्षेत्र पंचायत सदस्य ही दिखाई पड़े और कहां है यह कोई नहीं बता पा रहा है।

गुरुवार की दोपहर ब्लाक मुख्यालय के सभागार में नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में उन्हें अफसरों द्वारा चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाया जाना था, पर चुनावी गुणाभाग में जुटे लोगों के कारण बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य नहीं पहुंचे, जिससे बैठक का कोई औचित्य नहीं रहा।

हालांकि, निर्धारित समय पर एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ वीपी सिंह सोलंकी, कोतवाल आरपी पांडेय, ब्लाक प्रमुख सुमन यादव ब्लाक सभागार में पहुंच गए थे। काफी इंतजार के बाद बमुश्किल करीब एक दर्जन क्षेत्र पंचायत सदस्य बैठक में पहुंचे। अधिकारियों ने उन्हें ही साथ फरवरी को होने वाले चुनाव के संबंध में जानकारी दी।

साथ ही मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्यों से अन्य सदस्यों के बारे में भी पूछा, पर कोई इसका जवाब नहीं दे पाया। प्रशासन ने भी मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आयोग का पहाड़ा पढ़ाकर इतिश्री कर ली। उधर, विकास खंड सौरिख के मुख्यालय खड़नी स्थित सभागार में भी नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी।

दोपहर बाद एसडीएम और सीओ ने बैठक ली। बैठक में मुश्किल से 15 क्षेत्र पंचायत सदस्य पहुंचे। अधिकारियों ने उन्हें चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाते हुए समस्याओं के बारे में जानकारी दी और भरोसा दिलाया कि वह लोग निष्पक्ष होकर सात फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

यहां 82 क्षेत्र पंचायत सदस्य है। अन्य सदस्य कहां है यहां भी किसी को नहीं पता। वहीं इस बाबत एसडीएम महेश चंद्र दीक्षित ने बताया कि ब्लाक स्तर से क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सूचना दी गई थी। अब उसमें कुछ नहीं पहुंचें होंगे। उन्होंने कहा कि वह ब्लाक से क्षेत्र पंचायत सदस्यों की जानकारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed