फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two arrested for raping and killing a student

Kannauj News: छात्रा से दुष्कर्म और हत्या में दो गिरफ्तार

Sun, 09 Jul 2023 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 09 Jul 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for raping and killing a student
कन्नौज। छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट छात्रा के साथ हुई बर्बरता की कहानी बयां कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुताबिक छात्रा के गुप्तांग में चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा एक से अधिक लोगों का सीमन मिला है। हत्याकांड में पुलिस कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस पहले एक ही आरोपी होने की बात कह रही थी। घटना के दूसरे दिन पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन






ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीए की 19 छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात ने हर किसी को झकझोर दिया है। शुक्रवार को कॉलेज से पेपर देकर लौटते समय गांव के ही युवक ने उसका अपहरण कर लिया था। परिवार का आरोप है कि आरोपी ने छात्रा का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और हत्या कर शव को नहर किनारे फेक दिया।उसका शव अगले दिन शनिवार को अर्द्धनग्न अवस्था में नहर किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला था। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट छात्रा के साथ हुई दरदिंगी की कहानी बयां कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा के शरीर में एक से अधिक लोगों के सीमन मिले हैं। इसके अलावा उसके गुप्तांग में चोट के निशान मिले हैं। उसके गले व चेहरे पर भी चोट के निशान थे। छात्रा ने गांव के जिस युवक से दोस्ती से इंकार किया था, उसी ने उसका अपहरण कर वारदात को अंजाम दिया। अब उसके साथ और कौन-कौन था, पुलिस इसकी तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन



999999999999999



पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की, दुष्कर्म की जांच रिपोर्ट का इंतजार

छात्रा संग हुई वारदात की रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस को करीब 12 घंटे से ज्यादा का समय लग गया। मामले में पुलिस अधिकारी लगातार गुमराह करते रहे। घटना के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन युवकों को हिरासत में लिया था। लेकिन पुलिस एक युवक को हिरासत में लेने की बात कह रही थी। पुलिस का कहना था कि एक ही युवक ने घटना को अंजाम दिया है। लेकिन शनिवार की देर रात पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ धारा 302 व 201 में रिपोर्ट दर्ज की है। मृतका की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही वकील व आसिफ के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य को मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। परिजन दुष्कर्म का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने सिर्फ हत्या और सुबूत मिटाने के आरोप में ही रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


999999999999
सेना की वर्दी पहनने की कर रही थी तैयारी
हैवानियत का शिकार होकर जान गंवाने वाली छात्रा सेना की वर्दी पहनकर देश सेवा करना चाहती थी। उसके परिजनों के मुताबिक वह नेवी की तैयारी कर रही है। उसकी परीक्षा भी दी थी। हालांकि परीक्षा में नतीजा बेहतर नहीं आया था। उसके बाद वह नए सिरे से डिफेंस की तैयारी में जुटी थी।


99999999999999999
एसपी बोले, हर पहलू की हो रही जांच
इस मामले में एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि छात्रा की हत्या के आरोप में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनवाकर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
.................................



...मोबाइल पर धमकी, सेहरा सजेगा या फिर उठेगा जनाजा



--ऑडियो वायरल--
-पुलिस ने वायरल ऑडियो क्लिप की जांच में जुटी, छात्रा से जुड़ा बताया जा रहा ऑडियो



संवाद न्यूज एजेंसी



कन्नौज। दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या के मामले से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में एक युवक छात्रा को धमकी देते हुए कह रहा है कि अगर उसने शादी की तो सेहरा सजेगा या फिर जनाजा उठेगा। युवक छात्रा के होने वाले शौहर का जनाना निकालने की बात कह रहा है। पुलिस वायरल ऑडियो क्लिप की जांच कर रही है। हालांकि अमर उजाला वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।




ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीए की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर मौत के घाट उतार दिया गया था। उसकी शादी तय हो चुकी थी। गांव के कुछ युवक उसे परेशान कर रहे थे। छात्रा की हत्या के बाद एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि इसमें आवाज उसी छात्रा और आरोपी युवक की है। जिसमें युवक धमकी देते हुए कह रहा है कि मेरी इच्छा है कि चाहे शादी अपनी पसंद के लड़के से करो, लेकिन उस लड़के से शादी न करो। इस पर छात्रा कहती है कि वह पसंद के लड़के शादी कर रही है। वह उसी लड़के से शादी करके दिखाएगी। जिस पर युवक धमकी देते हुए कहा कि या फिर जनाना ही उठेगा या फिर सेहरा सजेगा। अगर उसने शादी की तो उसके शौहर को जान से मार देगा। अगर गांव में वह आया तो उसको मारेगा। ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद पुलिस ने इसको अपनी जांच में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed