{"_id":"6609f2ddf8932ae87305d936","slug":"two-accused-of-gang-rape-arrested-sent-to-jail-kannauj-news-c-214-1-knj1005-111338-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
Mon, 01 Apr 2024 05:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
तिर्वा। किशोरी को घर से उठाकर गांव के बाहर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को दो दिन पहले क्षेत्र के भुनियापुर गांव निवासी रवि यादव, अमन यादव व महसौनापुर गांव निवासी अंशू यादव घर से उठा ले गए थे। इसके बाद गांव के बाहर खेत में दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया था। शनिवार देर रात पुलिस ने आरोपी रवि यादव व अंशू यादव को भुनियापुर गांव के बाहर से पकड़ लिया।
कोतवाल जेपी गंगवार ने बताया कि रविवार को आरोपियों को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है। घटना में शामिल तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।