{"_id":"58c986b44f1c1b4f7d32a5af","slug":"truck-collided-with-bolero-15-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर व बोलेरो से टकराई कार, 15 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर व बोलेरो से टकराई कार, 15 घायल
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर से बीमार का उपचार करा लौट रहे लोगों की वैगनआर गुरसहायगंज र्पू्वी बाईपास के पास पहले ट्रैक्टर फिर बोलेरो से जा भिड़ी। इस हादसे में कुल 15 लोग घायल हुए हैं। घायल बोलेरो व वैगनआर में सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी गुरसहायगंज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज निवासी प्रेम शुक्ला के परिवार में शशि शुक्ला बीमार चल रहीं थी। परिजन शशि शुक्ला को कानपुर लेकर गए थे। बुधवार की देर शाम लौटते समय गुरसहायगंज पूर्वी बाईपास के पास जीटी रोड पर चल रहे ट्रैक्टर ने सड़क पर ट्रैक्टर मोड़ना शुरू कर दिया। उसी दौरान पीछे से आ रही वैगन आर ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर पलट गया और कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बोलेरो से जा टकराई।
विज्ञापन
कार में सवार कायमगंज निवासी चालक प्रेम शुक्ला, शैलेश शुक्ला, शशि शुक्ला, अजीत समेत बोलेरो सवार गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी अरशद, ताहिर, जुबैर, मनसूर, इफाकत के साथ छह अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बोलेरो में सवार कुछ लोग प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए चले गए। वहीं सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने प्रेम शुक्ला, शैलेश, शशि, अजीत, अरशद, ताहिर, जुबैर, मनसूर व इफाकत को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने ट्रैक्टर, वैगनआर व बोलेरो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन